{"_id":"5e5a05918ebc3ef3fb65f98c","slug":"cctv-caught-cheating-on-college-in-kushinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर के इस कॉलेज में इमला बोलते दिखे कक्ष निरीक्षक, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हरकत","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कुशीनगर के इस कॉलेज में इमला बोलते दिखे कक्ष निरीक्षक, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हरकत
Sat, 29 Feb 2020 12:06 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:06 PM IST
सार
- सीसीटीवी कैमरे का ऑडियो बंद था, मौके पर पहुंचे उड़ाका दल से हुई कहासुनी
- फुटेज नहीं देने पर हुई शिकायत, मामले की होगी जांच
विज्ञापन
परीक्षा देकर निकलती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों की परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में ऑनलाइन मानीटरिंग में कुशीनगर के एक महाविद्यालय में इमला बोलकर नकल कराने का मामला पकड़ा गया है। सीसीटीवी कैमरे का आडियो बंद था। कमांड सेंटर के शिक्षकों ने उड़ाका दल को सूचना देकर कॉलेज भेजा। वहां केंद्र के अध्यक्ष और उड़ाका दल में जमकर कहासुनी हुई। केंद्र के अध्यक्ष ने फुटेज देने से मना कर दिया। नोडल अधिकारी क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डॉ. अश्विनी मिश्र ने मामले की जांच का निर्णय लिया है। परीक्षा नियंत्रक से भी इस मामले में रिपोर्ट तलब की है।
डीवीएनपीजी कॉलेज में बने कमांड सेंटर पर परीक्षा की निगरानी के समय कुशीनगर के लक्ष्मीगंज स्थित महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय के कमरों में मौजूद कक्ष निरीक्षकों की हरकत संदिग्ध दिखी। बीए द्वितीय वर्ष की छात्राएं समाजशास्त्र की परीक्षा दे रही थीं। कक्ष निरीक्षक छात्राओं की ओर खड़े होकर बोल रहे थे। कमांड सेंटर की जांच में कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे का ऑडियो बंद मिला।
इसके बाद कमांड सेंटर के शिक्षकों ने कॉलेज के केंद्र के अध्यक्ष के मोबाइल फोन पर कॉल किया। फोन रिसीव तो हुआ पर बगैर कुछ जवाब दिए काट दिया गया। कमांड सेंटर से कुशीनगर के उड़ाका दल को सूचना दी गई। उड़ाका दल के पहुंचने के बाद कॉलेज में खलबली मच गई। इसी तरह कुशीनगर के एक और कॉलेज में मामला संदिग्ध पाया गया। वहां से भी फुटेज मंगाया जाएगा।

तलब की जाएगी रिपोर्ट
ऑडियो बंद होने और उड़ाका दल को फुटेज नहीं देना गंभीर मामला है। जांच कराकर कार्रवाई होगी। परीक्षा नियंत्रक से भी रिपोर्ट तलब की जाएगी।
- डॉ. अश्वनी मिश्रा, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी
दिन भर नहीं जुड़ा सावित्री देवी कॉलेज का सर्वर
कुशीनगर के धनहा में स्थित सावित्री देवी महिला महाविद्यालय तो शुक्रवार को कमांड सेंटर की पहुंच से दूर रहा। इस कॉलेज का सर्वर बंद रहा। कमांड सेंटर से शिक्षकों का फोन रिसीव नहीं किया गया। इसकी सूचना शिक्षकों ने अधिकारियों को दे दी। इसी तरह जिले में बनकटा के बाबू गुलाब सिंह महाविद्यालय में सर्वर कुछ समय के लिए बंद मिला।
तीन नकलची पकड़े गए, 456 गैरहाजिर
पहली पाली में महानगर के तीन कॉलेज से तीन नकलची पकड़े गए। इसमें दो छात्र व एक छात्रा शामिल है। शुक्रवार को 35 हजार से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 456 छात्र गैरहाजिर रहे। पहली पाली में सात हजार 809 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इस दौरान 139 छात्र गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 27 हजार 915 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 317 छात्र गैर हाजिर रहे।