फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Winners of many competitions awarded at MMMUT's annual festival, see five campus news

MMMUT के वार्षिक महोत्सव में कई प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत, देखें कैंपस-खेल की 10 खबरें

Sat, 25 Jan 2020 10:52 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sat, 25 Jan 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
Winners of many competitions awarded at MMMUT's annual festival, see five campus news
एमएमयूटी में प्रतियोगिता में सम्मानित विजेता व शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के मानविकी एवं प्रबंध विज्ञान विभाग की छात्र समिति ‘ईशान’ का दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस दौरान रक्तदान शिविर और वर्तमान व पूर्व छात्रों में क्रिकेट मैच भी खेला गया। वर्तमान छात्रों ने पूर्व छात्रों को हराकर ट्राफी जीत ली। अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं पदक देकर पुरस्कृत किया गया। शाम को सांस्कृतिक संध्या भी हुई।
विज्ञापन

उद्घाटन मुख्य अतिथि कार्यवाहक कुलपति प्रो डीके द्विवेदी ने किया।

प्रो. द्विवेदी ने विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर नारायण सिंह एवं ईशान सोसाइटी के संकाय प्रभारी डॉ अभिजित मिश्र, डॉ उग्रसेन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कहा कि पूर्व छात्र वर्तमान छात्रों की मदद के लिए आगे आएं और हर संभव प्रयास करें।
विज्ञापन


कैंपस प्लेसमेंट में मदद करें एलुमिनाई
समापन समारोह के बाद विभागाध्यक्ष डॉ सुधीर नारायण सिंह ने विभागीय शिक्षकों और एलुमिनाई की बैठक की। कहा विश्वविद्यालय का प्रयास है कि एमबीए छात्रों का ज्यादा से ज्यादा कैंपस प्लेसमेंट हो सके और इसके लिए एलुमिनाई भी मदद करें। इसके अलावा मैनेजमेंट कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि प्रो. गोविंद पांडेय छात्रों ने सफलता के टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कृत हुए प्रतियोगिताओं के विजेता

‘अहम ब्रह्मास्मि’ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सौम्या गौर, द्वितीय पुरस्कार आदिश और तृतीय पुरस्कार विजयलक्ष्मी को मिला। एड मैड शो में केआईपीएम की वंदना की टीम पहले स्थान, आईटीएम गीडा के सौरभ पांडेय को द्वितीय स्थान और एमएमएमयूटी की जयंतिका की टीम को तीसरा स्थान मिला। बिजनेस क्विज में अक्षिता और वैभव मिश्र को प्रथम स्थान, केआईपीएम की वंदना एवं दीप्ति को द्वितीय, दिलीप सिंह और राज मंगल सिंह को तृतीय स्थान, ब्रांडिंग प्रतियोगिता में बलराम यादव की टीम को प्रथम, शालिनी पांडेय की टीम को द्वितीय और उत्सव की टीम को तृतीय स्थान हासिल हुआ।

सिचुएशन रिएक्शन प्रतियोगिता में कृतिका शुक्ल को प्रथम, सौरभ चतुर्वेदी को द्वितीय, अदिति सिंह मौर्या एवं पार्थ पांडेय को तृतीय स्थान, यूथ फोरिया प्रतियोगिता में सौरभ चतुर्वेदी प्रथम, अदिति सिंह मौर्या द्वितीय, केआईपीएम के सौरभ पांडेय और एमएमएमयूटी की जया तिवारी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

टाकिंग टाइटंस प्रतियोगिता में अक्षिता अग्रवाल प्रथम, शिवांगी यादव द्वितीय और सौम्या गौर तृतीय स्थान, बिजनेस प्लान प्रतियोगिता में साक्षी पांडेय, शिवांगी यादव, स्निग्धा श्रीवास्तव, प्रियदर्शिनी पालिकन और शालिनी चौबे की टीम द्वारा प्रस्तुत बिजनेस आइडिया को जूरी ने सबसे ज्यादा सराहा। उसे प्रथम पुरस्कार मिला। जया तिवारी और सपना देवी के बिजनेस आइडिया को दूसरा स्थान मिला जबकि अभिषेक कुमार, आदित्य नायक, रिया मिश्र और सुकन्या पांडेय को तीसरा पुरस्कार मिला।

डीएवी पीजी कॉलेज में एनएसएस शिविर के तीसरे दिन कई कार्यक्रम हुए

डीएवी पीजी कॉलेज गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना की दयानंद इकाई द्वारा चलाए जा रहे सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन के मुख्य वक्ता बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अभिषेक सिंह ने कहा कि सफलता का मूल मंत्र धैर्य, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम है। साहस एवं आत्मविश्वास के बल पर हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

डॉ. अभिषेक ने कहा कि यदि आप अपने जीवन को मूल्यवान बनाना चाहते हैं तो स्वामी विवेकानंद एवं डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के ओजस्वी व्यक्तित्व को जानने एवं आत्मसात करने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पांडेय ने कहा कि स्मार्ट स्टडी का मूल मंत्र दूरदर्शिता के साथ एकाग्रता, लगन, दृढ़ संकल्प और कठोर परिश्रम है। स्वरोजगार की प्रेरणा से ही बेरोजगारी समाप्त होगी। शिविर के बाद जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भाषण, वाद-विवाद एवं स्लोगन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

इसमें अनिकेत निषाद, अनंत श्रीवास्तव, अनंया शर्मा, साक्षी शुक्ला एवं सुची त्रिपाठी की प्रस्तुति सराहनीय रही। आभार ज्ञापन डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी तथा संचालन डॉ. संजय कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार गुप्ता, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. आशीष द्विवेदी, राजीव चौधरी, रवि शर्मा, विनोद सिंह, मेवालाल आदि मौजूद रहे।

एमपीपीजी कॉलेज जंगल धूसड़ में हुआ सेमिनार

महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज जंगल धूसड़ में भारत-भारतीय पखवारा के तहत प्राचीन इतिहास विभाग की ओर से सेमीनार का आयोजन किया गया। इसके बाद व्याख्यान प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें 19 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि आईसीएचआर के पूर्व फेलो डॉ. प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम व्यक्ति की अभिव्यक्ति क्षमता को परिष्कृत करते हैं। विद्यार्थी जीवन में संप्रेषण क्षमता का महत्वपूर्ण स्थान होता है। बिना संप्रेषण क्षमता एवं अभिव्यक्ति कौशल के सिर्फ  लिखित ज्ञान एकांगी है। ज्ञान का सही अर्थ उसके संप्रेषण में ही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थियों के समक्ष कई प्रकार की चुनौतियां होती हैं, जिनमें भाषाई संप्रेषण प्रमुख है।

संयोजक सुबोध कुमार मिश्र ने कहा कि विद्यार्थी को सिर्फ  किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए। किताबों में लिखी गई बातों एवं तथ्यों को रूचिपूर्ण तरीके से प्रस्तुत करना भी आना चाहिए। संप्रेषण कला की जानकारी के बगैर विद्यार्थी का व्यक्तित्व कभी पूर्ण नहीं हो सकता।

व्याख्यान प्रतियोगिता में विकास रहे अव्वल

व्याख्यान प्रतियोगिता में बीए भाग एक के विकास चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रभाकर पांडेय को द्वितीय और बीए भाग दो की रंजना चौरसिया तथा बीए भाग एक के कमलेश साहनी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। बीए भाग एक के अभय राय वर्मा तथा कृति गौंड को सांत्वना स्थान मिला। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में गोरखपुर विश्वविद्यालय के शचींद्र मोहन एवं अमित उपस्थित रहे।


एमपी इंटर कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन
एमपी इंटर कॉलेज की ओर से आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सात दिनों में आपने जो कुछ भी सीखा है, उस सेवा भावना को अपने जीवन का अंग बनाने का प्रण लें।

उन्होंने कहा कि एक दिन बाद हम गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे हैं। हमारे सेनानियों ने जिस भारत का सपना देखते हुए अपना जीवन समर्पित कर दिया, उसको मूर्त रूप प्रदान करने की जिम्मेदारी अब आप लोगों को ही उठानी होगी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह ने सात दिनों तक चले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम प्रभारी मोनिका धीमान ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन साहित्य परिषद के संयोजक संजय कुमार सिंह ने किया।

‘देश का भविष्य हैं युवा’

नवल्स पीजी कॉलेज कुसम्ही में शुक्रवार को आयोजित छात्र अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं। देश को विकास के पथ पर ले जाने में युवाओं की भूमिका अहम है।

उन्होंने विवेकानंद के आदर्श विचारों को रेखांकित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से इतना मजबूत होना होगा। जिससे समाज में व्याप्त विसंगतियों का निस्तारण हो सकें। विशिष्ट अतिथि महाराणा प्रताप महाविद्यालय जंगल धूषण के प्राचार्य डॉ. प्रदीप राव ने कहा कि विचारों से महत्वपूर्ण क्रियायें होती हैं। छात्र-छात्राओं को समर्पण के भाव से अपने काम को करना होगा। इस दौरान डॉ. अशोक कुमार, डॉ अमित उपाध्याय ने भी अपने विचार रखे। आभार ज्ञापन प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार गुप्ता ने तथा संचालन डॉ. अकील अहमद ने किया।

स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान
सेंट एण्ड्रयूज कॉलेज में एनएसएस के विशेष शिविर के तहत छात्रों ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। इसी क्रम में उन्होंने जिला अस्पताल और मेवातीपुर में स्वच्छता को लेकर संदेश दिया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. जेके लाल, डॉ. दीपक सिंह, डॉ.जेपी यादव, शोएब अहमद अंसारी आदि उपस्थित रहे।

राम स्पोर्ट्स ने 74 रन से जीता मैच

जिला क्रिकेट लीग के तहत खेले गए मैच में शुक्रवार को राम स्पोर्ट्स ने अर्थव क्रिकेट एकेडमी पर 74 रन से जीत दर्ज की।

रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए राम स्पोर्ट्स की टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। बदरे आलम ने 34, धीरज ने 19 और राहुल ने 14 रन का योगदान दिया। अनूप ने चार और निखिल ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अर्थव क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 54 रन पर ही ढेर हो गई। गोलू ने सर्वाधिक 11 रन बनाए। अमित और दिव्यांश ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। इस दौरान कमेलश सिंह, आशीष, अमित सिंह, राकेश मौर्या, रोहित सावंत, प्रशांत सिंह, नरेंद्र मौर्या, विनोद सिंह, नसीम अहमद, अमित सिंह, जावेद खान, आशीष पाठक आदि मौजूद रहे।

डॉक्टरों के बीच मैत्रीपूर्ण मैच 26 को
गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोरखपुर के फिजिशियन एकादश और सर्जन एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन रेलवे क्रिकेट मैदान पर किया जाएगा। आयोजन सचिव डॉ. त्रिलोक रंजन ने बताया कि मैच 20- 20 ओवरों का खेला जाएगा।

यूपी वॉलीबॉल की टीम में शहर की अदिति और सृष्टि भी

आंध्र प्रदेश के कटप्पा में आयोजित जूनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए घोषित यूपी की टीम में शहर की सृष्टि तिवारी और अदिति श्रीवास्तव भी शामिल हैं। दोनों ही मंडलीय वॉलीबॉल टीम के सक्रिय खिलाड़ी है। जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव बीएन मिश्र के मुताबिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बालिका टीम आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हो गई है। 26 जनवरी से प्रतियोगिता शुरू होगी।

दोनों खिलाड़ियों के चयन पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय, वॉलीबॉल संघ के जिलाध्यक्ष भीष्म शंकर तिवारी, सचिव बीएन मिश्र, कोषाध्यक्ष कुमार मिश्र, विष्णु सिंह, संयुक्त सचिव अजय राय, रामनवल शाही, रेखा यादव, शिवम सौरभ, डॉ. अनिल तिवारी, सुनील तिवारी, मिथुन सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed