{"_id":"5e60e4b58ebc3ec54f0be960","slug":"wifi-facility-will-be-available-in-gorakhpur-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविवि: अब पूरे परिसर में होगी वाईफाई की सुविधा, 400 कंप्यूटर भी खरीदे जाएंगे","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गोविवि: अब पूरे परिसर में होगी वाईफाई की सुविधा, 400 कंप्यूटर भी खरीदे जाएंगे
Thu, 05 Mar 2020 05:08 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 Mar 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में जल्द ही इंटरनेट काम न करने की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके लिए अब सभी विभाग में वाईफाई की सुविधा शुरू होगी। इसके अलावा विभागों में कंप्यूटर की कमी नहीं रहेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 400 कंप्यूटर खरीदने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
दरअसल, पिछले दिनों नैक मूल्यांकन की तैयारियों के वक्त हर विभाग में कंप्यूटर की कमी और चार विभागों में इंटरनेट काम नहीं करने का मामला सामने आया। कंप्यूटर की कमी के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। वहीं विश्वविद्यालय के करीब 60 फीसदी शिक्षकों के पास कंप्यूटर नहीं है। कई शिक्षक व्यक्तिगत लैपटॉप पर काम करते हैं।
इसको देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने शासन से 400 कंप्यूटरों की खरीद करने का प्रस्ताव भेजा है। इन कंप्यूटरों को लाइब्रेरी, शिक्षा शास्त्र, समाज शास्त्र, हिंदी आदि विभागों में लगाया जाएगा। इसी तरह ऑप्टिकल फाइबर भी सभी विभागों तक नहीं बिछाया गया है। इससे इंटरनेट की सुविधा नहीं मिल रही है। इसे देखते हुए पूरे परिसर को वाईफाई से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
400 कंप्यूटरों को खरीदने के साथ ही 55 लाख रुपये से कैंपस में वाईफाई लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से सहमति मिलते ही व्यवस्थाएं की जाएंगी।
ओमप्रकाश, कुल सचिव