{"_id":"5ec38d128ebc3e9088556cfd","slug":"up-board-result-2020-student-written-requetsted-letter-for-pass-in-result-assessment-center","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दसवीं के विद्यार्थी ने अनोखे तरीके से लगाई पास करने की गुहार, जानकर आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दसवीं के विद्यार्थी ने अनोखे तरीके से लगाई पास करने की गुहार, जानकर आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी
Tue, 19 May 2020 01:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 19 May 2020 01:14 PM IST
सार
- शहर के एक मूल्यांकन केंद्र पर चर्चा में रहा भोजपुरी में लिखा नोट
- टूटी फुटी भाषा में दसवीं के विद्यार्थी ने लगाई पास करने की गुहार
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन करते शिक्षक- शिक्षिकाएं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन का सिलसिला शहर के छह केंद्रों पर जारी है। सोमवार को शहर के एक मूल्यांकन केंद्र पर कॉपी के अंदर लिखा मार्मिक नोट चर्चा का विषय रहा। जहां दसवीं की कॉपी के मूल्यांकन के दौरान एक छात्र ने भोजपुरी में शिक्षक से पास होने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
कॉपी में शिक्षक से खुद अपने बेटे जैसा बताते हुए छात्र ने लिखा था, कि ‘प्रमाण गुरुजी, रउरा लइका जईसन हई ए गुरु जी, नईया पार कई देई। बाकि कुल विषय चकाचक बा, लेकिन रउरा का विषय में हाथ तनी तंग बा। आगे और मेहनत कईके शिकायत के मौका ना देईब’।
विज्ञापन
Trending Videos
65 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा
टूटी फूटी भाषा में लिखी ये गुहार शिक्षकों के बीच दिनभर चर्चा का विषय रही। जिले के छह मूल्यांकन केंद्रों में से महात्मा गांधी व महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में अधिकांश कापियां जांची जा चुकीं हैं। यहां एक दो दिनों में मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो जाएगा।
मूल्यांकन के सातवें दिन संयुक्त शिक्षा निदेशक गोरखपुर मंडल योगेंद्र नाथ सिंह व जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने केंद्रों का निरीक्षण कर मूल्यांकन कार्यों का जायजा लिया।
सातवें दिन सोमवार को 3130 परीक्षकों के सापेक्ष 1678 परीक्षक मूल्यांकन कार्य में शामिल हुए और 70841 कापियों का मूल्यांकन किया। अब तक कुल 486257 यानी 64.33 फीसद कापियों के मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो चुका है।