{"_id":"5e5129988ebc3ef40065ae61","slug":"up-board-many-student-not-gived-english-paper-exam-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: अंग्रेजी की परीक्षा नहीं देने आए 6259 परीक्षार्थी, तीन नकलची भी धराए","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूपी बोर्ड: अंग्रेजी की परीक्षा नहीं देने आए 6259 परीक्षार्थी, तीन नकलची भी धराए
Sat, 22 Feb 2020 06:46 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 Feb 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देते परीक्षार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित शनिवार को हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 6259 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। 68434 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। तीन विद्यार्थी अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए। सभी को निलंबित कर दिया गया है। इनमें से दो छात्र राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज और एक छात्र लीलावती देवी भैसहां के केंद्र से पकड़ा गया।
विज्ञापन
सुबह की पाली में 197 केंद्रों पर हुई परीक्षा के लिए 74693 विद्यार्थी पंजीकृत थे। वहीं सैन्य विज्ञान की परीक्षा में 75 विद्यार्थी शामिल हुए। चार ने पेपर ही नहीं दिया। जांच के दौरान जुबिली इंटर कॉलेज में आंतरिक सचल दल ने दो अलग-अलग कमरों में से दो नकलचियों को अनुचित सामग्री के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
नोटिस के बाद जागे केंद्राध्यक्ष
जुबिली इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम की ओर से लाइव मॉनिटरिंग में सहयोग नहीं करने वाले 91 केंद्राध्यक्षों को नोटिस जारी किए जाने के बाद से हड़कंप मच गया है। दो नोटिस पहले ही जारी किए जाने के बाद से शनिवार को अंग्रेजी की परीक्षा के मद्देनजर सुबह से ही कंट्रोल रूम के प्रभारियों के फोन घनघनाते रहे। केंद्राध्यक्ष खुद फोन करके अपने केंद्र के नजर आने की तस्दीक कर रहे थे।
विज्ञापन
184 केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग
जुबिली इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से सुबह की पाली में 184 केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की गई। 13 केंद्रों का डाटा खत्म होने की वजह से थोड़ी देर के लिए संपर्क टूटा। कंट्रोल रूम की ओर से रिचार्ज कराने की सलाह देने के बाद उनसे भी संपर्क जारी रहा।