फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP board exam update, live monitored in gorakhpur Exam centers, up board latest news

यूपी बोर्ड : 56 मजिस्ट्रेटों के हवाले होगी परीक्षा, पांच उड़ाका दल कसेंगे नकलचियों पर लगाम

Tue, 04 Feb 2020 11:08 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 04 Feb 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
UP board exam update, live monitored in gorakhpur Exam centers, up board latest news
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा (यूपी बोर्ड) की ओर से परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। इसमें 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में नकल पर नकेल कसने के लिए जिले में पहली बार सभी केंद्रों की लाइव मॉनीटरिंग होगी। वहीं पांच उड़ाका दल नकलचियों पर लगाम कसने के लिए परीक्षा केंद्रों का औचक मुआयना करेंगे। हर टीम में दो पुरुष, एक महिला के साथ ही एक प्रभारी मौजूद रहेंगे। छह मार्च तक यह व्यवस्था जारी रहेगी।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा के लिए केंद्रों के पर्यवेक्षण और निगरानी की जिम्मेदारी मजिस्ट्रेटों की होगी। परीक्षाओं की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन

प्रवेश पत्र के साथ विद्यालयों को डेस्क स्लिप भेजी जा रही है। परीक्षा के लिए 197 केंद्रों की सूची पूर्व में ही जारी की जा चुकी है। वहीं 56 मजिस्ट्रेट को बोर्ड परीक्षा की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में नौ जोनल, 22 सेक्टर और 25 स्टेटिक मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट फिगर
हाईस्कूल- 78886
इंटर - 68623
कुल - 147509
केंद्र - 196

दो कंट्रोल रूम
परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, उसके लिए दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। पहला जिलाधिकारी कार्यालय तो दूसरा राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बना है। जुबिली में 14 कर्मचारी, 196 केंद्रों की लाइव मॉनीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed