{"_id":"5e4c0af78ebc3ef249634171","slug":"up-board-exam-first-day-online-monitoring-failed-due-to-down-server-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन ऑनलाइन मॉनीटरिंग हुई फेल, सर्वर के फेर में उलझे अधिकारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन ऑनलाइन मॉनीटरिंग हुई फेल, सर्वर के फेर में उलझे अधिकारी
Tue, 18 Feb 2020 09:35 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 Feb 2020 09:35 PM IST
सार
- सुबह की पॉली में 79 केंद्र रहे ऑफलाइन, दोपहर में साढ़े तीन बजे तक सर्वर ने रुलाया
- पिपराइच के भुवनेश्वरी इंटर कॉलेज में नकलची छात्रा ने सूट को बनाया चिट, निलंबित
विज्ञापन
परीक्षा देती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा (यूपी बोर्ड) की ओर से आयोजित दसवीं और बारहवीं की परीक्षा पहले ही दिन सर्वर के झाम में उलझ कर रह गई। पूरे दिन खराब सर्वर की वजह से जुबिली इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम पर बने ऑनलाइन मॉनीटरिंग सेल में सर्चिंग वीडियो और नो सर्वर सरीखे संदेशों से कर्मचारी परेशान नजर आए। सुबह की पॉली में कंट्रोल रूम को सर्वर का रुक रुककर साथ मिला, इसके बावजूद 79 केंद्रों से खराब नेटवर्क के कारण संपर्क ही स्थापित नहीं किया जा सका।
दोपहर की पाली में हालात और खराब हो गए। सर्वर पूरी तरह से बैठ जाने की वजह से सभी केंद्रों से कोई संपर्क नहीं हो सका। साढ़े तीन बजे तक ये सिलसिला जारी रहा। कंट्रोल रूम की ओर से खराब सर्वर की सूचना बीएसएनएल के अधिकारियों को दी गई। आनन-फानन में कर्मचारी कंट्रोल रूम पहुंचे और व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद शुरू की। इसी दौरान कमिश्नर जयंत नार्लीकर ने कंट्रोल रूप का औचक निरीक्षण किया।
उन्हें कर्मचारियों को तत्काल इसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया तब कहीं जाकर सर्वर को ठीक किया जा सका। लेकिन, तब तक आधे से अधिक परीक्षा का समय बीत चुका था। सुबह के पाली में दसवीं के हिंदी परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के केंद्र पर पहुंचने का सिलसिला सुबह सात बजे से ही शुरू हो गया था। सभी केंद्रों पर विधिवत जांच के बाद विद्यार्थियों को आधा घंटा पहले प्रवेश दिया गया। 197 केंद्रों पर परीक्षा की निगरानी के लिए 56 मजिस्ट्रेट के साथ पांच फ्लाईंग स्क्वायड मुस्तैद नजर आई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने खुद 10 केंद्रों का मुआयना किया।

सूट को बना दिया चिट, निलंबित
पिपराइच। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते हुए एक छात्रा रंगे हाथों पकड़ी गई। छात्रा ने नकल मारने के लिए अपनी शमीज को ही चिट बना डाला था। भुवनेश्वर इंटर कॉलेज में तलाशी के दौरा कक्ष निरीक्षक को छात्रा पर शक हुआ। जांच के दौरान छात्रा के पास से नकल की सामग्री मिली। चिट निकालने के दौरान कक्ष निरीक्षक कंचन त्रिपाठी की नजर छात्रा की शमीज पर पड़ी तो वो आवाक रह गईं। छात्रा ने शमीज पर ही कई सवालों के उत्तर लिख डाले थे। कक्ष निरीक्षक की रिपोर्ट पर केंद्र व्यवस्थापक चक्षु पांडेय ने आरोपी छात्रा को निलंबित कर दिया है।
7430 विद्यार्थियों ने परीक्षा से किया किनारा
हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 79130 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा के दौरान 71700 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं, 7430 विद्यार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। इंटर की परीक्षा के लिए देर रात तक कंट्रोल रूम पर अभ्यर्थियों की संख्या का डाटा का संकलन जारी रहा।
ग्रामीण इलाकों में मौजूद केंद्रों पर नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या पहले दिन दर्ज की गई है। सभी केंद्रों को अपने यहां हाईस्पीड का राउटर लगाने का निर्देश दिया गया है, ताकि सभी केंद्रों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जा सके।
- ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला विद्यालय निरीक्षक