फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP board exam 2020 Details of checked copies will be updated online

यूपी बोर्ड: ऑनलाइन अपडेट होगा जांची हुई कॉपियों का ब्योरा, नहीं होगी कोई गड़बड़ी

Thu, 19 Mar 2020 08:47 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Thu, 19 Mar 2020 08:47 AM IST
सार

  • माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने ऑफ लाइन प्रक्रिया में किया बदलाव
  • 90 प्रतिशत से ज्यादा नंबर मिलने वाले विद्यार्थियों की दोबारा जांची जाएंगी कॉपियां

विज्ञापन
UP board exam 2020 Details of checked copies will be updated online
यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन करते शिक्षक- शिक्षिकाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा (यूपी) बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर पुरानी नियमावली में बदलाव हुआ है। अब मूल्यांकन केंद्रों पर रोजाना जांची गई कॉपियों का ब्योरा नियमित रुप से ऑनलाइन बोर्ड को मुहैया करना होगा। इससे कितनी कॉपियों को जांचा गया, इसका ब्योरा ऑनलाइन अपडेट हो सकेगा। पुरानी व्यवस्था के मुताबिक अब तक इसे ऑफ लाइन मुहैया कराया जाता था।
विज्ञापन


परीक्षकों को मूल्यांकन से पहले कॉपी पर किए गए क्रमांक और परिछिद्रण (कॉपियों के एक तरफ होने वाली कोडिंग) का अच्छे से परीक्षण करने का निर्देश भी मिला है। ऐसा पूर्व के वर्षों में उत्तर पुस्तिकाओं को बाहर से लिखवाकर परीक्षा समाप्त होने के बाद अंदर पन्नों के बदलने की शिकायतों पर लगाम कसने के लिए किया गया है। यदि किसी प्रकार की भिन्नता पाई जाती है तो ऐसी कॉपियों की स्क्रीनिंग कराने के बाद इनके परीक्षा केंद्र की संख्या तथा प्रभावित अनुक्रमांकों की सूची तैयार कर कॉपियों के बंडल अलग से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों को परीक्षण के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

15 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का होगा दोबारा मूल्यांकन

प्रत्येक दिन परीक्षकों के मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं में से 15 प्रतिशत कॉपियों को रैंडम निकाला जाएगा। इन कॉपियों का दोबारा मूल्यांकन किया जाएगा। 90 प्रतिशत से ज्यादा नंबर मिलने वाले विद्यार्थियों की भी कॉपियों की दोबारा जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही बोर्ड की ओर से मूल्यांकन केंद्र को भेजे गए निर्देश के अनुसार कॉपी जांचने वाले प्रत्येक परीक्षक को अंडरटेकिंग देनी होगी। परीक्षकों को लिखित रूप से देना होगा की ‘मेरे द्वारा किए गए मूल्यांकन कार्य में यदि किसी प्रकार की अनियमितता पायी जाती है तो उसके लिए मैं व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होऊंगा तथा उक्त के क्रम में मेरे विरुद्ध जो भी कार्यवाही की जाएगी, मुझे मान्य होगी।’

दो अप्रैल से होगा मूल्यांकन
यूपी बोर्ड की ओर से कॉपियों का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू हुआ। मगर कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से शासन ने दो अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed