{"_id":"5ead4d217f2a1447cf5ed468","slug":"up-board-exam-2020-copy-checking-will-start-from-five-may-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: पांच मई से शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन, ऐसे होगा नियमों का पालन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूपी बोर्ड: पांच मई से शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन, ऐसे होगा नियमों का पालन
Sat, 02 May 2020 04:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 02 May 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन करते शिक्षक- शिक्षिकाएं।(file)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी की वजह से स्थगित यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं की परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन पांच मई से फिर शुरू होगा। मूल्यांकन केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए बोर्ड ने गाइड लाइंस जारी कर दी है। इसके मुताबिक परीक्षकों के बीच दो मीटर की दूरी अनिवार्य रुप से होगी।
वहीं केंद्र पर प्रवेश से पहले परीक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क और ग्लव्स को पहनना अनिवार्य होगा। शहर के पांच मूल्यांकन केंद्रों पर सात लाख 24 हजार 481 कॉपियों का मूल्यांकन 2933 परीक्षकों की ओर से किया जाएगा। आदेश के मुताबिक रोजाना मूल्यांकन केंद्रों के साथ ही कॉपियों के बंडल को भी सैनिटाइज किया जाएगा।
अगर मूल्यांकन केंद्र पर जगह का अभाव है तो परीक्षकों को विषयवार मूल्यांकन कराने की सलाह दी गई है। सभी केंद्रों पर सैनिटाइजर, लिक्विड हैंडवॉश, पेपर नैपकिन, पानी और मॉस्किटो कॉयल की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
परीक्षकों को मोबाइल में आरोग्य सेतु एप जरूर डाउनलोड करना होगा। अगर किसी परीक्षक के अंदर सांस फूलने, सर्दी-खांसी के लक्षण नजर आते हैं तो उन्हें मूल्यांकन कार्य से अलग करके तत्काल जिला प्रशासन को अनुमति देने का निर्देश दिया गया है।

48,220 कॉपियों का हुआ है मूल्यांकन
बोर्ड परीक्षाओं के खत्म होने के बाद 17 मार्च तक चले मूल्यांकन कार्य में 48,220 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। 6,76261 कॉपियों का मूल्यांकन बाकी है। बोर्ड ने जिले को 7,24481 कॉपियां मूल्यांकन के लिए आवंटित की हैं। परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी के लिए जुबिली इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। सभी केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे इससे जोड़े गए हैं।
पांच केंद्रों पर जांची जाएंगी कॉपियां
राजकीय जुबिली, महात्मा गांधी और महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन होगा। एमएसआई इंटर कॉलेज और सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन केंद्रों पर निगरानी के लिए 295 डिप्टी हेड एग्जामिनर तैनात किए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि मूल्यांकन कार्य को लेकर बोर्ड की ओर से जारी गाइड लाइंस का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा। इसकी सूचना परीक्षकों को प्रेषित की जा रही है। कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए मूल्यांकन केंद्र पर व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। परीक्षकों से भी ये अपेक्षा की जाती है कि वे नियमों का पालन करें।