{"_id":"5e358b298ebc3e4ae459d859","slug":"union-budget-2020-gorakhpur-youth-and-players-reaction-finance-minister-nirmala-sitaraman-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम बजट को लेकर गोरखपुर के युवा बोले, नौकरी के लिए ट्रेनिंग पर फोकस, खेल क्षेत्र में योजना नहीं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आम बजट को लेकर गोरखपुर के युवा बोले, नौकरी के लिए ट्रेनिंग पर फोकस, खेल क्षेत्र में योजना नहीं
Sat, 01 Feb 2020 08:05 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 01 Feb 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
Union Budget 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : LokSabha
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले बजट में वित्तमंत्री ने कई योजनाओं का एलान किया है। बजट में युवाओं पर खास ध्यान दिया गया है। लेकिन जिस रोजगार को लेकर मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर रही है उसपर कोई बड़ा एलान नहीं हुआ है। सरकार ने नौकरी के लिए ट्रेनिंग देने पर जरूर फोकस किया है वहीं खेल के क्षेत्र में कोई ठोस योजना नहीं पेश की गई है। अमर उजाला ने बजट को लेकर शहर के युवाओं और खिलाड़ियों से बातचीत की तो उन्होंने अपनी राय कुछ यूं रखी हैं।
शिक्षा और नर्सिंग के क्षेत्र में रोजगार का प्रावधान
देश के नौजवानों को शिक्षा और नर्सिंग के क्षेत्र में ज्यादा रोजगार देने का प्रावधान किया गया है। वहीं सरकारी बैंकों के लिए राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी बनाने की घोषणा हुई है। स्किल इंडिया, इन्वेस्टमेंट सेल के साथ मछली पालन से युवाओं को जोड़ने की पेशकश की गई है।
नित्यानंद शुक्ला, प्रतियोगी छात्र
बजट से निर्माण क्षेत्र में होगा रोजगार सृजन
शिक्षा के विकास के लिए 99,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। स्टडी इन इंडिया प्लान शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। निर्माण, रोजगार कौशल विकास को 3000 करोड़ मिलने से रोजगार सृजन होगा।
विज्ञापन
गणेश मिश्र, प्रतियोगी छात्र
महिला शिक्षा की हुई विशेष व्यवस्था
बजट में महंगाई को नियंत्रित करने महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। महिलाओं को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने की योजना को तवज्जो दी गई है। बजट सराहनीय है, बेटियों की शिक्षा का विशेष प्रावधान मील का पत्थर साबित होगा।
कनिका केसवानी, प्रतियोगी छात्रा
स्वावलंबी बनाने में अहम होगा बजट
सरकार ने टैक्स स्लैब में बदलाव कर मध्यम वर्गीय परिवार को बड़ी राहत दी है। कौशल विकास को बजट मिलने से युवाओं को अपने पैरों में खड़ा होने में मदद मिलेगी। बजट में खेल के विकास की कोई दूरगामी योजना नजर नहीं आ रही है।
माधुरी यादव, ताइक्वांडो खिलाड़ी