{"_id":"5e1c8c6e8ebc3e87f1180a60","slug":"two-students-of-chemical-engineering-department-won-the-science-and-technology-project-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में जीते केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के दो छात्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में जीते केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के दो छात्र
Mon, 13 Jan 2020 09:27 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 13 Jan 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
छात्रों को सम्मानित करते एमएमएमयूटी के प्रोफेसर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर महोत्सव में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रोजेक्ट प्रतियोगिता सोमवार को आयोजित की गई। इसमें प्रथम पुरस्कार मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र अक्षय श्रीवास्तव और नितिन पटेल ने हासिल किया। दोनों ने जैविक अपशिष्ट से बेहद सस्ती जैविक खाद बनाने वाली मशीन बनाई है।
प्रतियोगिता में प्रदर्शन के दौरान ही उनकी मशीन को पर्यावरण संरक्षण में श्रेष्ठ प्रयास माना गया था। उनकी मशीन में दैनिक आधार पर निकलने वाले जैविक कचरे से खाद बनाई जा सकती है। नितिन और अक्षय ने यह मशीन केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक आचार्य डॉ. रवि शंकर के निर्देशन में बनाई है।
इसे बनाने में उन्हें विश्वविद्यालय के डिजायन इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर का सहयोग मिला। विजेता टीम को एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. श्रीनिवास सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. विट्ठल एल गोले और प्रो. आरके चौहान, समन्वयक डिजायन इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर ने बधाई दी।