{"_id":"5e3995668ebc3ee5e86a492f","slug":"two-fir-for-beaten-case-filed-in-homeopathic-college-beaten-case-followup","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के गार्ड ने प्रधान तो प्रधान की पत्नी ने गार्ड पर दर्ज कराया केस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के गार्ड ने प्रधान तो प्रधान की पत्नी ने गार्ड पर दर्ज कराया केस
Tue, 04 Feb 2020 09:31 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, बड़हलगंज (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बड़हलगंज (गोरखपुर)।
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 04 Feb 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज गेट पर सोमवार की शाम हुई थी मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज गेट पर सोमवार की शाम हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ गोला श्यामदेव ने प्रकरण की खुद की देखरेख में जांच शुरू करा दी है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम हुई मारपीट में कॉलेज का गार्ड और प्रधान घायल हुआ था। गार्ड राममनोज यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि प्रधान सुनील सोनकर, ललकू यादव सहित सात अज्ञात लोगों ने सोमवार की शाम छह बजे उसे मारपीट कर घायल कर दिया। राममनोज की तहरीर पर पुलिस ने धावा बोलकर मारपीट, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
उधर प्रधान सुनील सोनकर की पत्नी अनीता ने तहरीर देकर कहा कि पुरानी रंजिश को लेकर राममनोज यादव ने उनके पति सुनील को देखते ही भद्दी भद्दी गालियां देने के बाद लोहे की रॉड से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। पति का इलाज आजमगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। प्रधान की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने घातक हमला, मारपीट और धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों के तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। वैसे छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर कॉलेज पर पिकेट पुलिस लगा दी गई है।