{"_id":"5e5e60838ebc3ec5723dcd47","slug":"toppers-honored-at-itm-10th-convocation-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीएम के 10 वें दीक्षांत समारोह सम्मानित हुए टापर्स, मेडल पाकर चहक उठे चेहरे","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईटीएम के 10 वें दीक्षांत समारोह सम्मानित हुए टापर्स, मेडल पाकर चहक उठे चेहरे
Tue, 03 Mar 2020 09:42 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 03 Mar 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीएम गीडा में 10 वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय टेलीफोन उद्योग के सीएमडी आरएम अग्रवाल ने सत्र 2020 के तीनों वर्ष के टॉपरों को मेडल, नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मेडल और पुरस्कार पाकर विद्यार्थी चहक उठे।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों से जीवन में संघर्ष करके आगे बढ़ने की सलाह दी। कहा कि आज नई तकनीक की खोज लगातार हो रही है। देश की अनेक ग्राम सभाएं संचार माध्यम से जुड़ रही हैं। ऐसे आविष्कार की खोज करें और विकास में योगदान दें। कहा कि इतना याद रखें कि आप की प्रगति सिर्फ आप का ही नहीं है बल्कि आपके माता-पिता, शिक्षक, संस्थान एवं अन्य तमाम लोगों का भी योगदान है।
स्वागत संस्थान के सचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल, निदेशक डा. एनके सिंह, डा. पीडी पांडा ने गुलदस्ता एवं शाल भेंट कर किया। निदेशक डॉ एनके सिंह ने संस्थान की प्रगति पर प्रकाश डाला। रजिस्ट्रार डा. एसके पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डीन प्रो. आरपी मणि, डॉ. केएन मिश्र, विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, मृणांक पांडेय, डॉ. शची मल्ल, दीप्ति ओझा, विनीत राय, राहुल मिश्र उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
इन्हें मिला प्रथम पुरस्कार
ईशांग शुक्ला, अनुराधा यादव, दृष्टि अग्रहरि, अंकिता सिंह, हर्ष अग्रवाल एवं सुप्रिया पांडेय।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति
शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इंडियन आइडियल के प्रतिभागी जतिन अग्नि ने फिल्मी गीतों को सुनाया कर समा बांध दिया। उनके गीतों पर विद्यार्थी जमकर थिरके। शाम के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसएन सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निवेदिता लाल, शलिनी सिंह, प्रशांत मिश्र ने किया।