फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three government Polytechnic admission ban on AICTE action in gorakhpur

एआईसीटीई की कार्रवाई, तीन सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में दाखिले पर लगी रोक

Thu, 13 Feb 2020 04:52 PM IST
vivek shukla विवेक सिंह, गोरखपुर
विवेक सिंह, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 Feb 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
three government Polytechnic admission ban on AICTE action in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
अधूरे मानकों के सहारे संचालित राजकीय और अनुदानित पॉलिटेक्निक पर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने कड़ी कार्रवाई करते हुए शैक्षिक सत्र 2020-21 में प्रवेश पर रोक लगा दी है। जब तक मानक पूरे नहीं होंगे, तब तक इन संस्थानों को नो एडमिशन लिस्ट से बाहर नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


गोरखपुर के दो और महाराजगंज के एक राजकीय पॉलिटेक्निक की दाखिला प्रक्रिया रोकी गई है। वहीं, अनुदानित महाराणा प्रताप (एमपी) पॉलिटेक्निक की सांध्यकालीन कक्षाओं की 50 फीसदी और सुबह की पाली की 25 फीसदी सीटें कम कर दी गई हैं।
विज्ञापन


पॉलिटेक्निक की शैक्षिक और शोध की गुणवत्ता में सुधार के लिए एआईसीटीई ने सख्त कदम उठाया है। इससे पॉलिटेक्निक से पढ़ाई का सपना देखने वाले विद्यार्थियों को झटका लगा है। अब अलग-अलग ट्रेड की सीटों पर दाखिला नहीं लिया जा सकेगा। वहीं, इन संस्थानों में सेवाएं देने वाले शिक्षक भी पसोपेश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, एआईसीटीई ने अप्रैल 2018 से 2019 के बीच के राजकीय और अनुदानित पॉलिटेक्निक से शैक्षिक, शोध की गुणवत्ता और मानकों का ब्योरा तलब किया था। विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से शिक्षकों की तैनाती की जानकारी भी मांगी गई थी। कई ऐसे संस्थान मिले, जहां शिक्षकों की संख्या कम है।

पहले भी चेताया लेकिन नहीं खुली आंख

लैब, लाइब्रेरी में पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। इसका संज्ञान लेकर ही एआईसीटीई ने गोरखपुर के राजकीय और महिला पॉलिटेक्निक के साथ ही महाराजगंज के राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी। वहीं अनुदानित की श्रेणी में शामिल एमपी पॉलिटेक्निक की 50 फीसदी सीटें कम कर दीं। एआईसीटीई के मुताबिक शैक्षिक सत्र 2020-21 से पढ़ाई की गुणवत्ता पर और ध्यान दिया जाएगा। शैक्षिक सत्र की शुरूआत से पहले मानक, गुणवत्ता पूरी कर ली गई तो पहले से निर्धारित सीटों पर प्रदेश की अनुमति दी जा सकती है।

एआईसीटीई ने एक साल पहले भी पॉलिटेक्निक प्रशासन को चेताया था। वर्ष-2019 में ही राजकीय पॉलिटेक्निक,राजकीय महिला पॉलिटेक्निक गोरखपुर और खजनी स्थित एमएमआईटी, महाराजगंज स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक की 25 फीसदी सीटें कम कर दी थीं। साथ ही सभी को जल्द मानक पूरा करने का निर्देश दिया था। मगर एक साल बाद भी मानक पूरे नहीं किए गए।

26 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा

व्यावसायिक शिक्षा परिषद ने सत्र 2020-21 में प्रदेश के राजकीय, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 26 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा होगी। इच्छुक अभ्यर्थी (upjeecup.org) पर आवेदन कर सकते हैं।


फैक्ट फिगर

26 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा
ट्रेड -7
विद्यार्थी- 1140
शिक्षक -22

महिला पॉलिटेक्निक गोरखपुर
ट्रेड- 6
छात्राएं - 360
शिक्षक -11

महाराजगंज राजकीय पॉलिटेक्निक
ट्रेड - 3
विद्यार्थी - 180
 
एमपी पॉलिटेक्निक
ट्रेड - 8
विद्यार्थी - 1668
शिक्षक - 96

एआईसीटीई की ओर से गोरखपुर के राजकीय और महिला पॉलिटेक्निक के साथ महाराजगंज के राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। आदेश की कॉपी मिली है। शासन स्तर पर अपना पक्ष रखा गया है, जल्द ही सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है।
सुरेंद्र प्रसाद, संयुक्त निदेशक पॉलिटेक्निक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed