फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   students will watch children film in Gorakhpur Mahotsav

गोरखपुर महोत्सव : छात्र देखेंगे बाल फिल्म, लॉयन किंग और सुपर 30 फिल्में होंगी आकर्षण का केंद्र

Mon, 06 Jan 2020 12:13 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Mon, 06 Jan 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
students will watch children film in Gorakhpur Mahotsav
gorakhpur mahotsav - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत 11-13 जनवरी तक शहर के छह सिनेमाघरों में परिषदीय और कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाले 10632 विद्यार्थियों को बाल फिल्में दिखाई जाएंगी। बाल फिल्म समिति की ओर से कार्यक्रम निर्धारित कर लिया गया है। जल्द ही महोत्सव समिति इसपर अपनी मुहर लगाएगी। सुबह 10-12:30 बजे के बीच बाल फिल्मों का प्रदर्शन होगा।

विज्ञापन


शहर के प्रमुख मल्टीप्लेक्स एडी सिनेमॉज, पीवीआर, सिटी मॉल, ओरियल मॉल के साथ माया सिनेप्लेक्स और विजय पिक्चर पैलेस में तीन दिन के निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। एक दिन में 3544 विद्यार्थी फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे। बाल फिल्म के अंतर्गत फ्रोजन-2, लॉयन किंग, सुपर 30, छोटा भीम, मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर, पेट्स-2 समेत 9 फिल्में दिखाई जाएंगी। पिछले साल महोत्सव के दौरान 2460 विद्यार्थियों को बाल फिल्म दिखाई गई थी।
विज्ञापन


- बाल फिल्मों का कार्यक्रम
सिटी मॉल - मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर, झलकी, हल्का,
एडी सिनेमॉज - फ्रोजन 2, डंबो
पीवीआर - लॉयन किंग, पेट्स-2, फ्रोजन-2, लॉयन किंग
ओरियन मॉल - मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर, झलकी, हल्का,
विजय पिक्चर पैलेस - छोटा भीम
माया सिनेप्लेक्स - सुपर 30

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed