{"_id":"5e269d438ebc3e4b0c3b22c6","slug":"students-promise-prime-minister-on-discussion-on-examination-in-ad-girls-inter-collage-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘परीक्षा पे चर्चा ’ कार्यक्रम में पीएम से छात्रों ने तकनीक के गुलाम नहीं, दोस्त बनने का किया वादा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
‘परीक्षा पे चर्चा ’ कार्यक्रम में पीएम से छात्रों ने तकनीक के गुलाम नहीं, दोस्त बनने का किया वादा
Tue, 21 Jan 2020 12:12 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘हमारा जीवन तकनीकी आधारित हो गया है। इसका भय नहीं आने देना चाहिए। तकनीक को अपना दोस्त मानें, मगर आश्रित होने से बचें। स्मार्टफोन आपके समय की बर्बादी करता है। ऐसे में खुद पर काबू रखना अनिवार्य है। तकनीक को दोस्त समझिए, गुलाम मत बनिए’।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान जब ये बातें कही तो शहर के छात्र-छात्राएं गदगद हो उठे। जोरदार तालियों से पीएम की बातों का समर्थन करते बच्चे यह अहसास करा रहे थे कि पीएम उनके ‘मन की बात’ कर रहे हैं। दो घंटे की इस चर्चा के बाद बच्चों ने पीएम से यह वादा किया कि वो तकनीक को अपना दोस्त बनाएंगे, मगर उसपर आश्रित नहीं होंगे। वे तनावमुक्त होकर परीक्षा देंगे।
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित इस चर्चा का लाइव प्रसारण एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज, जुबिली इंटर कॉलेज, शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल और महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में किया गया। पीएम ने कहा कि घर में एक कमरा ऐसा होना चाहिए जिसमें तकनीक का कोई प्रवेश न हो। उस कमरे में जो भी आए बिना तकनीक के आए। स्मार्टफोन से समय निकालकर बड़े बुजुर्गों से मिलें। उनसे बातचीत करें। दिन में एक घंटा कम से कम खुद को तकनीक से दूर रखें। पीएम की बात सुनकर बच्चों ने इसे अपनी दिनचर्या में ढालने का आश्वासन दिया।

क्या बोले एमपी इंटर कॉलेज के विद्यार्थी
पीएम की बातें प्रेरणादायी रहीं। उनको सुनकर अच्छा लगा, मन में उत्साह जगा है। परीक्षा का तनाव दूर हुआ, अच्छे नंबर लाने में मदद मिलेगी।
- आदित्य भारती, कक्षा 10वीं
पूरे भाषण के दौरान पीएम ने खुद पर भरोसा बनाए रखने की बात कही। हौसला बढ़ा है, मन लगाकर पढ़ाई करुंगा।
- संगम सिंह, कक्षा-10
किसी परीक्षा में असफल होने पर घबराने की जरूरत नहीं, यही जीवन नहीं है। आगे लक्ष्य को देखकर पढ़ाई करें, पीएम की ये सलाह भा गई है।
- अंश यादव, कक्षा-10
बोर्ड परीक्षा को लेकर जिस तरह का हौव्वा बना दिया जाता है, वह सही नहीं है, पीएम की सलाह से अभिभावकों का नजरिया बदलेगा।
- विशाल गुप्ता, कक्षा- 10