फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   state level senior women hockey competition win Sports hostel Lucknow

राज्य स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स छात्रावास लखनऊ बना हॉकी चैंपियन

Tue, 14 Jan 2020 10:30 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 14 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
state level senior women hockey competition win Sports hostel Lucknow
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के तहत आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के खिताब पर स्पोर्ट्स छात्रावास लखनऊ ने कब्जा जमाया है। मंगलवार को स्पोर्ट्स कॉलेज के एस्टोटर्फ पर हुए फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स छात्रावास लखनऊ ने मेजबान वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज को रोमांचक मुकाबले में 3-2 गोल से पराजित किया।
विज्ञापन


मैच की शुरूआत के तीसरे मिनट में ही स्पोर्ट्स छात्रावास लखनऊ की ओर से अर्चना भारद्धाज ने मैदानी गोल कर टीम को 1 0 से बढ़त दिलाई। 25वें मिनट में स्पोर्ट्स कॉलेज की पूर्णिमा ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर स्कोर को 1 1 की बराबरी पर पहुंचाया। इसके बाद दोनों ही टीमों ने एक दूसरे पर कई आक्रामक प्रहार किए मगर कोई भी प्रयास गोल में तब्दील नहीं हुआ। आखिर में मैच एक एक की बराबरी पर खत्म हुआ। इसके बाद निर्णायकों ने पेनाल्टी शूट का सहारा लिया। जहां लखनऊ छात्रावास ने 3-2 गोल से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता की शुरूआत मुख्य अतिथि खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय हासिल कर किया। आखिर में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी प्रदान की। इस मौके पर  यूपी हॉकी संघ के उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय, उपक्रीड़ाधिकारी डॉ. हरीराम यादव, भूवनेश्वर पांडेय, धर्मेंद बहादुर सिंह, माया शंकर शुक्ला, विशाल कुमार, अनीष कुमार यादव, आजाद सिंह, मुकेश कुमार सिंह, विजय लक्ष्मी सिंह, प्रवीन कुमार, ओमकार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेबल टेनिस में वर्तिक, दिव्यांशु, प्राची चैंपियन
टेबल टेनिस के अंडर-12 बालक वर्ग में वर्तिक दत्त ने रितेश सिंह को 11-6, 6-11,11-5, 11-7 अंक से हराया। अंडर-19 वर्ग में दिव्यांशु ने प्रथमेश को 11-2, 11-6, 11-8 अंक से पराजित किया। बालिका वर्ग के अंडर-19 वर्ग में प्राची सिंह ने अपराजिता को 11- 6, 11-6, 11-8 अंक से हराकर विजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed