फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   started sports college Trial for admission in Regional Stadium gorakhpur

गोरखपुर: स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिला लेने का सुनहरा मौका, 207 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Wed, 12 Feb 2020 09:36 PM IST
हरीशचंद सिंह डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: हरीशचंद सिंह Updated Wed, 12 Feb 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
started sports college Trial for admission in Regional Stadium gorakhpur
प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
सूबे के तीनों स्पोर्ट्स कॉलेजों में दाखिले के लिए ट्रायल का आयोजन बुधवार को वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज और रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। क्रिकेट, हॉकी, वॉलीबाल, जूडो और बैडमिंटन के ट्रायल में 207 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कक्षा छह में प्रवेश के लिए आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों ने शारीरिक दक्षता और खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अंक बटोरे। देर शाम इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी गई।
विज्ञापन

 
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई में प्रवेश के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में खिलाड़ियों ने 800 मीटर, 100 मीटर दौड़, स्टैंडिंग ब्राड जंप और 60 मीटर शटल रन में दमखम दिखाया। उसके बाद गेम में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के लिए एक्सपर्ट की टीम पूरे दिन स्थानीय कोच के साथ मैदान पर मौजूद रही।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य एके पांडेय ने बताया कि 13 फरवरी को बालक वर्ग में एथलेटिक्स, फुटबाल, कबड्डी, तैराकी का ट्रायल रीजनल स्टेडियम में होगा। वहीं जिमनास्टिक और कुश्ती बालक/ बालिका का ट्रायल वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में सुबह 9 बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूडो ट्रायल से बालिकाओं ने किया किनारा

बालिका वर्ग के लिए वॉलीबाल, हॉकी, जूडो और बैडमिंटन के ट्रायल में शामिल होने वाली बालिकाओं की संख्या बेहद कम रही। वॉलीबाल में जहां तीन, हॉकी में 10, बैडमिंटन में नौ और जूडो में महज एक खिलाड़ी ने ही हिस्सा लिया।

स्पोर्ट्स छात्रावास में दाखिले का भी दिया ट्रायल
खेल निदेशालय की ओर से संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए भी ट्रायल का आयोजन रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। जिमनास्टिक, कुश्ती, हॉकी और तैराकी बालक वर्ग के लिए आयोजित ट्रायल में 54 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय ने बताया कि 13 फरवरी को जिमानास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी बालिका वर्ग का ट्रायल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed