{"_id":"5e31ac328ebc3e4b33757908","slug":"ss-academy-and-kids-plant-playway-organised-prize-distribution-function-on-wednesday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसएस एकेडमी में सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे, देखें कैंपस की सात खबरें एक क्लिक में","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एसएस एकेडमी में सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे, देखें कैंपस की सात खबरें एक क्लिक में
Wed, 29 Jan 2020 09:58 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 29 Jan 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
एसएस एकेडमी पर पुरस्कार के साथ बच्चे व टीचर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएस एकेडमी और किड्स प्लांट प्ले वे के संयुक्त तत्वावधान में मेधावियों को बुधवार को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि आर्ट ऑफ लिविंग की संस्थापक सदस्य सीमा छापड़िया ने मेधावियों को पुरस्कृत किया।
सम्मान पाकर नौनिहालों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ दो मिनट का ध्यान करना चाहिए। इससे पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में उन्हें बड़ी मदद मिलेगी।
प्रधानाचार्य डॉ. निशि अग्रवाल ने अतिथियों का आभार ज्ञापन किया। प्रबंधक कनक हरि अग्रवाल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न और श्रीमद्भागवत गीता भेंट की।
ये हुए सम्मानित
सत्र 2018-19 की वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एलकेजी के रायेना, रेयांश और सृजन, यूकेजी के सानिध्य, उत्कर्ष और आरोही, कक्षा एक से अनन्या, नमन और रफान इनके अलावा सिद्धार्थ, रीत, सृजन, वैष्णवी, पंखुड़ी, शानवी, कवीश, रिद्धिका, प्रियांशु, क्षितिज, सुफियान, हर्ष, अराध्या, वंशिका और सफल, निशु, उत्कर्ष और स्वप्निल, प्रतिभा, बुशरा, आयुषा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।

एमएससी भौतकी की प्रयोगात्मक परीक्षा तीन फरवरी को
गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के आचार्य और विभागाध्यक्ष प्रो. शांतनु रस्तोगी ने बताया कि एमएससी भाग एक भौतिकी सत्र 2019-20 के ऑप्टिक्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स संवर्ग की प्रयोगात्मक परीक्षा तीन फरवरी को संपन्न होगी। अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी विभागीय प्रयोगशाला से संपर्क करें।
प्रयोगात्मक परीक्षा 31 को
डीएवी पीजी कॉलेज गोरखपुर की प्राचार्या डॉ. राजकुमारी पांडेय ने बताया कि बीएससी तृतीय वर्ष के वनस्पति विज्ञान की पहली प्रयोगात्मक परीक्षा 31 जनवरी को होगी। दूसरी पांच फरवरी को होगी। विद्यार्थियों से कहा कि प्रयोगात्मक परीक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी विभाग से प्राप्त कर लें।
संगीत गायन की प्रायोगिक परीक्षा 31 को
एमपीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज के बारहवीं (संगीत गायन) के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 31 जनवरी को सुबह 10 बजे से होगी। यह जानकारी प्रधानाचार्य ने दी है।
राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू
गोरखपुर। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के कक्षा छह अंग्रेजी माध्यम, कक्षा नौ में अंग्रेजी और हिंदी माध्यम, कक्षा 11 में अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के सभी वर्गो के लिए आवेदन पत्र मिलना शुरू हो गया है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी किसी भी कार्यदिवस में 10-3 बजे तक आवेदनपत्र हासिल कर सकते हैं। यह जानकारी प्रधानाचार्य नंद प्रसाद यादव ने दी है।

मातृभाषा आधारित शिक्षा पाठ्यक्रमों को बढ़ाने की जरूरत: समीर
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, गोरखपुर की कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को सरस्वती विद्या मंदिर पीजी कॉलेज आर्यनगर के सभागार में हुई। इसमें शिक्षा के नए विकल्प, मातृभाषा, पर्यावरण संवर्द्धन और उसकी उपादेयता विषय पर संगोष्ठी हुई।
न्यास के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रांत संयोजक और पूर्णकालिक प्रवासी कार्यकर्ता समीर कौशिक ने कहा कि प्रत्येक राष्ट्र अपने समाज की स्थिरता और विकास के लिए शिक्षा के प्रति सचेष्ट और सजग है। हमें अपनी मातृभाषा पर आधारित शिक्षा पाठ्यक्रमों का वैज्ञानिक एवं नवाचारी प्रयोग के व्यापक स्तर पर बढ़ाना है।
अध्यक्षता कर रहे गोरक्षप्रांत के सह संयोजक डॉ. विनय कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षा एवं संस्कार केवल सरकार का ही नहीं बल्कि पूरे समाज का विषय है। डॉ. नवीन मिश्र ने भी विचार रखे। भारतीय भाषा मंच के प्रमुख डॉ. करुणेश त्रिपाठी ने तकनीकी शिक्षा में मातृभाषा का अधिक इस्तेमाल किए जाने पर बल दिया।
पर्यावरण प्रकल्प प्रमुख डॉ. सुधीर मिश्र ने पर्यावरण संरक्षण को संस्कृति से जोड़ने की जरूरत पर बल दिया। संगोष्ठी में डॉ. अभिषेक पांडेय, प्रांगेश मिश्र, डॉ. रोहित मिश्र, डॉ. अवधेश तिवारी ने भी विचार रखे। इस मौके पर मीडिया प्रभारी अभिषेक तिवारी, सुधांशु मिश्र, राहुल पांडेय आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

कुलपति सर्च कमेटी का प्रतिनिधित्व करेंगे प्रो. हरिकेश सिंह
गोरखपुर विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने कुलपति सर्च कमेटी के लिए अपने सदस्य प्रो. हरिकेश सिंह के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी है। बुधवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय के कमेटी हाल में हुई कार्य परिषद के सदस्याें की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
कुलपति सर्च कमेटी के अन्य दो सदस्य उच्च न्यायालय और राजभवन से नामित किए जाएंगे। कुलपति सर्च कमेटी के ये तीनों सदस्य मिलकर गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति के तौर पर पांच नाम प्रस्तावित करेंगे। राज्यपाल इनमें एक को चुनकर उन्हें कुलपति नियुक्त करेंगी। बुधवार को कार्यपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक इसी लिए की गई थी। इसमें परिषद के सभी सदस्य मौजूद थे।
नियमानुसार यह बैठक मौजूदा कुलपति का कार्यकाल पूरा होने के तीन महीने के अंदर की जाती है। इसमें कार्य परिषद की ओर से सर्च कमेटी के अपने सदस्य का नाम तय किया जाता है। परिषद के सदस्यों के सामने प्रो. हरिकेश सिंह का नाम प्रस्तावित किया गया, जिसे सभी ने सर्व सम्मति से मंजूर कर लिया। मौजूदा कुलपति प्रो. वीके सिंह का कार्यकाल अप्रैल में पूरा होगा।