फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sports college Trial for admission in Regional Stadium gorakhpur

गोरखपुर: स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिला लेने का सुनहरा मौका, 219 खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Thu, 13 Feb 2020 09:00 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 Feb 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
sports college Trial for admission in Regional Stadium gorakhpur
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल देते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार को वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज और रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल हुआ। जिम्नास्टिक, कुश्ती, फुटबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी एवं तैराकी के ट्रायल में 219 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कक्षा छह में प्रवेश के लिए हुए ट्रायल में खिलाड़ियों ने शारीरिक दक्षता और खेल के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। देर शाम इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी गई।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी लखनऊ की ओर संचालित वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में प्रवेश के लिए आयोजित ट्रायल में जिमभनास्टिक के 19, कुश्ती के 51, फुटबॉल के 63, एथलेटिक्स के 22, कबड्डी के 35 एवं तैराकी के 29 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दमखम दिखाया। इस दौरान कुछ खिलाड़ियों ने टी शर्ट उतार कर भी ट्रायल दिया। ट्रायल के लिए एक्सपर्ट की टीम पूरे दिन स्थानीय कोच के साथ मैदान पर मौजूद रही।
विज्ञापन


छात्रावास में प्रवेश के लिए पांच ने दिया ट्रायल
खेल निदेशालय की ओर से संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए भी ट्रायल का आयोजन रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। हॉकी, जिमनास्टिक, कुश्ती, और तैराकी बालिका वर्ग के लिए आयोजित ट्रायल में पांच खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय ने बताया कि जिमभनास्टिक और कुश्ती में किसी भी खिलाड़ी ने ट्रायल नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed