{"_id":"5e14b1b78ebc3e87943c2067","slug":"seven-students-of-madan-mohan-malaviya-university-of-technology-passout-in-cat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैट-2019 में एमएमएमयूटी के सात विद्यार्थियों ने लहराया परचम, बधाइयों का तांता","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कैट-2019 में एमएमएमयूटी के सात विद्यार्थियों ने लहराया परचम, बधाइयों का तांता
Tue, 07 Jan 2020 09:58 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 07 Jan 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
एमएमएमयूटी और शहर का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के सात विद्यार्थियों ने भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में प्रवेश के लिए आयोजित प्रतिष्ठित कैट-2019 में परचम लहराया है। एमएमएमयूटी और शहर का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों में शिवांग मिश्रा, उज्जवल शुक्ला, ऋषभ तिवारी, अंजलि मिश्रा, शिवम सिंह, तेज यादव व आनंद उपाध्याय शामिल हैं।
एमएमएमयूटी के मीडिया समन्वयक डॉ. अभिजित मिश्रा ने बताया कि कंप्यूटर साइंस व इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा शिवांग मिश्रा को 95.82 परसेंटाइल, उज्जवल शुक्ला को 93.67 परसेंटाइल और आनंद उपाध्याय को 85.05 परसेंटाइल प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक अंतिम वर्ष के ऋषभ तिवारी को 93.52 परसेंटाइल, अंजलि मिश्रा को 91.69 परसेंटाइल एवं तेज यादव ने 84.9 परसेंटाइल हासिल किया है।
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र शिवम सिंह को 91.69 परसेंटाइल प्राप्त हुआ है। कैट 2019 का परिणाम चार जनवरी को आय था। कुलपति प्रो. एसएन सिंह, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. पीके सिंह, केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष डॉ. विट्ठल गोले, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. एसके सोनी सहित समस्त शिक्षकों ने बधाई दी है।