{"_id":"5e299ce88ebc3e4b5d674512","slug":"self-defense-training-camp-organized-under-aparajita-100-million-smiles-campaign-of-amar-ujala","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता मुहिम के अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर का चौथा दिन, बेटियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अपराजिता मुहिम के अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर का चौथा दिन, बेटियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
Thu, 23 Jan 2020 07:59 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 23 Jan 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
बेटियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ मुहिम के अंतर्गत आयोजित हो रहे पांच दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन बृहस्पतिवार को सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।
दो घंटे तक चले प्रशिक्षण शिविर के दौरान ताइक्वांडो विशेषज्ञ लालदेव यादव और उनकी टीम ने बेटियों को आत्मरक्षा के तरीके बताए। विशाल कुमार ने छात्राओं को चाकू के वार से बचते हुए सामने वाले को पटकनी देने की तकनीक बताई।
ताइक्वांडो खिलाड़ी अंकिता ने बताया कि अगर कोई बदमाश अचानक से पकड़ ले तो धैर्य न खोएं बल्कि तेजी से निर्णय लें और आक्रमकता दिखाते हुए खुद को पकड़ से छुड़ाएं। रितिक गौड़ और घनश्याम यादव ने छात्राओं को सामने और पीछे से वार करने वालों से निपटने का तरीका बताया।
विज्ञापन
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि महिलाएं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक हो जाएं तो उनका उत्पीड़न खत्म हो जाएगा। शिक्षक शंभु नाथ कुशवाहा ने कहा कि छात्राएं मनचलों के सामने मजबूती से खड़ी हों और विरोध जताएं तो उनकी ओर गलत नजर से देखने की कोई हिम्मत नहीं करेगा।
प्रशिक्षक लालदेव यादव ने कहा कि अमर उजाला का अभियान छात्राओं में नए आत्मविश्वास का संचार करेगा। साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करेगा।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार सिंह, ताइक्वांडो प्रशिक्षक लालदेव और विशाल कुमार, रितिक गौड़, हर्ष मौर्य, घनश्याम यादव, अंकिता राना, प्रतिमा उपाध्याय, याना, शंभु नाथ कुशवाहा, प्रेमचंद दूबे, निर्मल यादव, मंजू श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह, उषा सिंह, अभिषेक यादव, मंजरी यादव।
महिलाओं के सम्मान की ली शपथ
प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार सिंह और ताइक्वांडो प्रशिक्षक लालदेव यादव ने प्रशिक्षण शिविर में शामिल विद्यार्थियों को महिलाओं का सम्मान करने का संकल्प दिलाया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने आश्वासन दिया कि वे स्कूल के साथ ही घर और समाज में भी इसे व्यवहार में लाएंगे।