फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Regional Employment Office and DVNPG College organized mass employment fair on 30 January

4000 युवाओं को नौकरी देने के लिए लगने वाला रोजगार मेला स्थगित, बाद में तय होगी तारीख

Sat, 18 Jan 2020 01:15 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sat, 18 Jan 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
Regional Employment Office and DVNPG College organized mass employment fair on 30 January
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और डीवीएनपीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 30 जनवरी को आयोजित होने वाले रोजगार मेला को निरस्त कर दिया गया है। जल्द ही नई तारीख का एलान किया जाएगा। सहायक निदेशक सेवायोजन अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि रोजगार मेला में 40 कंपनियों की ओर से 4000 युवाओं को नौकरी का अवसर प्रदान किया जाना है। पूर्व में आयोजन की तिथि 30 जनवरी प्रस्तावित थी, मगर उसे फिलहाल निरस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


मेला में 18-40 वर्ष की आयु के युवा क्षेत्रीय सेवा योजन की वेबसाइट के साथ रोजगार मेला के दिन आयोजन स्थल पर भी ऑफ लाइन पंजीकरण कराया जा सकेगा। रोजगार मेला से जुड़ी समस्त जानकारियां क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय के 05512335331,9415851988 पर संपर्क किया सकता है।
विज्ञापन


रोजगार मेला में शामिल होने वाली निजी क्षेत्र की कंपनियां (8500-16000) रुपये तक का मानदेय युवाओं को मुहैया कराएंगी। तैनाती स्थल गोरखपुर मंडल के साथ साथ प्रदेश के कई दूसरे शहर होंगे। हाईस्कूल से लेकर परास्नातक, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, बीटेक, एमबीए उर्त्तीण अभ्यर्थी रोजगार मेला में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed