{"_id":"5e3990fa8ebc3ee5bc0e2df2","slug":"rashtriya-seva-yojna-orgnised-special-camp-in-marwar-business-school-gorakhpur-cleanliness-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर: स्वयंसेवकों ने कब्रिस्तान-मंदिर की सफाई की","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर: स्वयंसेवकों ने कब्रिस्तान-मंदिर की सफाई की
Tue, 04 Feb 2020 09:12 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 04 Feb 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
सफाई करते स्वयंसेवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारवाड़ बिजनेस स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन मंगलवार को सफाई अभियान चलाया गया। इसमें स्वामी विवेकानंद, हनुमान प्रसाद पोद्दार और पं. मदन मोहन मालवीय इकाईयों ने वार्ड-40 दीवान बाजार में कब्रिस्तान और मंदिर के साथ-साथ महानगर नाला के बगल में झाड़ियों की साफ-सफाई किया।
सफाई कार्यक्रम अधिकारी प्रियांशु वर्मा की अगुवाई में सुबह साढ़े नौ बजे जुटे तीनों ही इकाईयों के सदस्यों ने करीब तीन घंटे तक सफाई की। गोरखपुर विवि के रासेयो समन्वयक प्रो. केशव सिंह ने कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में हुए नुक्कड़ नाटक और जागरूकता अभियान के लिए स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय के शैक्षिक सलाहकार प्रो. बनवारी लाल सर्राफ ने तीनों इकाईयों के स्वयंसेवकों से समाज और देश सेवा में हमेशा तत्पर रहने की अपील की।
प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हम अनुशासन से ही श्रेष्ठ मानव बन सकते हैं। महाविद्यालय के प्रबंधक ओम प्रकाश जालान ने स्वयं सेवकों को सही मार्गदर्शन, कठोर परिश्रम और धैर्य के साथ प्रगतिशील समाज का निर्माण करने की प्रेरणा दी। संगोष्ठी का संचालन करते हुए डॉ. सीएम त्रिपाठी ने विश्व कैंसर दिवस पर इस बीमारी और बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रमों में प्रवक्ता डॉ. सुनील कुमार पांडेय, डॉ. रजनी दूबे, अविनाश सिंह और डॉ. कृष्ण कुमार प्रजापति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।