फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Quality check of 78 council schools in city area led by Diet Principal In Gorakhpur

गोरखपुर: 78 विद्यालयों का हुआ निरीक्षण, 14 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर ‘घटिया’

Sat, 22 Feb 2020 10:49 AM IST
vivek shukla विवेक सिंह, गोरखपुर।
विवेक सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Feb 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
Quality check of 78 council schools in city area led by Diet Principal In Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
नगर क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता की जांच में सिर्फ पांच विद्यालय ही खरे उतरे हैं। वहीं 14 विद्यालयों की स्थिति बेहद खराब मिली है। करीब 59 विद्यालयों को ध्यान देने योग्य श्रेणी में डाला गया है। इनमें गुणवत्ता संवर्धन के लिए विशेष कार्यशालाएं आयोजित कराई जाएंगी ताकि बच्चों के सीखने की क्षमता को और विकसित किया जा सके। जांच की पूरी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन


नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने लोक लेखा समिति की बैठक में नगर क्षेत्र की प्राइमरी शिक्षा के बदहाली पर सवाल उठाया था। उसके बाद से ही शासन की ओर से जांच की जा रही है। डायट प्राचार्य की अगुवाई में प्रवक्ताओं की टीम ने बीते दिनों नगर क्षेत्र के 78 विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सभी प्रवक्ता कक्षाओं में गए और विद्यार्थियों से सवाल पूछे। कक्षा (5-8) में पढ़ने वाले कई विद्यालयों के बच्चों के ज्ञान का स्तर बेहद निराशाजनक रहा है। विभाग से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच विद्यालयों को मॉडल के तौर पर इन विद्यालयों के सामने पेश किया जाएगा। इसकी कवायद शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विद्यालयों ने बढ़ाया मान
प्राथमिक विद्यालय दाउदपुर, प्राथमिक विद्यालय बनकटीचक, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्वींटन, प्राथमिक विद्यालय पुर्दिलपुर के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इन विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा।
Trending Videos

इन विद्यालयों का प्रदर्शन ठीक नहीं

महेवा, महुई सुघरपुर, दरगहिया, महादेव झारखंडी, झरना टोला, गोरखनाथ बालक, भगवानपुर, अंधियारीबाग, नरसिंहपुर, घोषीपुर, अलीनगर, शास्त्रीनगर, पहाड़पुर प्राचीन और रायगंज कन्या स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का प्रदर्शन खराब रहा है।

विशेष सचिव भी कर चुके हैं जांच
नगर क्षेत्र के 17 विद्यालयों का औचक निरीक्षण दो दिन पहले विशेष सचिव (बेसिक शिक्षा) देव प्रताप सिंह की अगुवाई में ही किया गया है। इस दौरान गुणवत्ता के साथ-साथ एमडीएम, छात्र नामांकन, उपस्थिति, शैक्षणिक गुणवत्ता की जांच हुई। विशेष सचिव ने भी अपनी रिपोर्ट तैयार की है।

फैक्ट फिगर
प्राथमिक विद्यालय- 58
नामांकित विद्यार्थी - 8811
शिक्षक - 98
उच्च प्राथमिक विद्यालय- 11
नामांकित विद्यार्थी - 946
शिक्षक - 36

डायट प्राचार्य जयप्रकाश ने कहा कि नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के गुणवत्ता की जांच हुई है। पांच विद्यालयों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है वहीं 73 विद्यालयों को ध्यान देने योग्य श्रेणी में डाला गया है। इन विद्यालयों में गुणवत्ता संवर्धन के लिए कार्यशाला का विशेष आयोजन किया जाएगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि 14 विद्यालयों को विशेष ध्यान देने योग्य श्रेणी में डाला गया है। इन विद्यालयों पर लगातार कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण देकर गुणवत्ता को बढ़ाया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed