फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   protest against molestation accused boys in homeopathic college victim girls students

मेस के खाने को लेकर होम्योपैथिक कॉलेज में प्रदर्शन, मारपीट

Mon, 03 Feb 2020 09:40 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, बड़हलगंज (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बड़हलगंज (गोरखपुर)। Published by: विजय जैन Updated Mon, 03 Feb 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
protest against molestation accused boys in homeopathic college victim girls students
धरना प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज में मेस के भोजन की खराब क्वालिटी, बाहरी तत्वों के प्रवेश और इमरजेंसी चिकित्सा सेवा के मुद्दे को लेकर सोमवार को छात्र भड़क गए। उन्होंने कक्षाओं का बहिष्कार किया और धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाया। फिर शाम को वहां पर गार्ड और प्रधान के बीच मारपीट हो गई। मारपीट होता देख ग्रामीण भी जुट गए और मामला बढ़ गया। दोबारा पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कॉलेज में 92 छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। उनका कहना है कि मेस का खाना ठीक नहीं है। साथ ही इमरजेंसी चिकित्सा की व्यवस्था भी खराब है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कॉलेज प्रशासन ने सुधि नहीं ली तो नाराज छात्र धरना देने लगे। कक्षा बाधित कर धरने पर पहुंचते ही कॉलेज प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रिंसिपल बाहर थे, बाद में छात्रों ने प्रभारी प्रिंसिपल को मांग पत्र दिया, जिसके बाद मामला शांत हो गया। उधर, शाम को कॉलेज में दूध की सप्लाई करने वाले ग्राम प्रधान सुनील पासवान पहुंचे तो गार्ड राम मनोज यादव ने उन्हें रोक दिया। दोनों में कहासुनी फिर मारपीट हो गई। प्रधान को गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन

छेड़खानी की भी चर्चा

कॉलेज में चर्चा है कि आए दिन बाहरी लोग आकर छात्राओं से छेड़खानी करते हैं। रविवार को भी छेड़खानी और विरोध करने पर मारपीट हुई थी। लेकिन इसे मांगपत्र में छात्रों ने नहीं लिखा है।

कॉलेज में सुरक्षा की व्यवस्था नहीं
छात्रों के मुताबिक, कॉलेज कैंपस में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति कैंपस में निवास नहीं करता, जिससे वे अपनी समस्या बता सकें। कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल भी अभी अधूरा है। इसकी वजह से छात्राओं के रहने की व्यवस्था शिक्षकों के लिए बने आवास में किया गया है। प्राचार्य की अनुपस्थिति में मौके पर मौजूद शिक्षकों व पुलिसकर्मियों ने छात्रों को समझाते हुए व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया।

छेड़खानी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। प्रधान ही मेस में दूध की सप्लाई करते हैं। छात्र मेस के खाने को लेकर परेशान हैं। इसी बात को लेकर सुरक्षा कर्मी और प्रधान में विवाद हो गया। मारपीट हुई तो गांव के लोग भी आ गए। मेस के खाने को लेकर छात्र प्रिंसिपल से विरोध भी जता चुके हैं। बाहरी लोगों के आने की जानकारी दी गई है। वहां पुलिस की एक पिकेट तैनात कर दी गई है।
डॉ. कौस्तुभ, प्रभारी एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed