{"_id":"5e6daa668ebc3ea4e62ce809","slug":"practical-and-oral-examinations-postponed-in-gorakhpur-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस का असर: डीडीयू में होने वाली प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाएं स्थगित, पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कोरोना वायरस का असर: डीडीयू में होने वाली प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाएं स्थगित, पढ़ें पूरी खबर
Sun, 15 Mar 2020 10:12 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:12 AM IST
सार
- विवि और महाविद्यालयों में होने वाली प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाएं स्थगित
- पूर्व निर्धारित परीक्षाएं विवि में चलती रहेंगी, मेज व कुर्सी को सेनेटाइजर से किया जाएगा साफ
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शनिवार को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर कुलपति डॉ. बीके सिंह की अध्यक्षता में सभी विभागाध्यक्षों की बैठक हुई। निर्णय हुआ कि विवि एवं समस्त महाविद्यालयों में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाएं 22 मार्च तक स्थगित रहेंगी। इसके अलावा पूर्व निर्धारित परीक्षाएं विवि की समय सारणी के मुताबिक चलेंगी। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
कुलसचिव ने बताया कि विवि एवं समस्त संबद्ध महाविद्यालयों की पूर्व निर्धारित परीक्षाएं अपने निर्धारित तिथि एवं समय सारणी के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर चलती रहेंगी। लेकिन विवि और महाविद्यालयों में चल रही सभी कक्षाएं 22 मार्च तक स्थगित रहेंगी। अग्रिम आदेश तक सभी प्रस्तावित कक्षाओं पर भी रोक लगा दी गई है।

Trending Videos
एमए अंग्रेजी और एमकॉम तृतीय वर्ष की मौखिक परीक्षा स्थगित
उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा कराने से पूर्व कक्षाओं के डोर नॉब, स्विच, हैंड रेलिंग, मेज, कुर्सी को सेनेटाइजर से साफ कराया जाए। इसके अलावा साबुन, सेनेटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था बाथरूम में भी हो। कक्षा में टिश्यू पेपर रखे जाएं। कहा कि इसे लेकर प्रदेश सरकार की ओर से निर्देश भी दिए गए हैं। इसमें किसी भी स्तर से लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
गोरखपुर विवि की एमए अंग्रेजी की मौखिक परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी विभागाध्यक्ष प्रो. हुमा सब्जपोश ने दी है। बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 18 और 19 मार्च को मौखिक परीक्षा थी जो स्थगित कर दी गई है। इसके अलावा एमकॉम तृतीय वर्ष वाणिज्य विभाग की परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। इसकी जानकारी विभागाध्यक्ष प्रो. विनय पांडेय ने दी है। बताया कि 18, 19, 20 और 21 मार्च को मौखिक परीक्षा होनी थी जो अग्रिम आदेश तक स्थगित की जाती है।