फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Politics department orgnised US-Iran tension special lecture in MP PG collage gorakhpur

एमपी पीजी में व्याख्यान में आयुक्त जीएसटी बोले- अमेरिका व ईरान के बीच तनाव खत्म होना देश हित में

Thu, 23 Jan 2020 11:29 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Thu, 23 Jan 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
Politics department orgnised US-Iran tension special lecture in MP PG collage gorakhpur
एमपी पीजी में आयोजित व्याख्यान - फोटो : अमर उजाला
सहायक आयुक्त, जीएसटी डॉ अमित कुमार सिंह ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का समाप्त होना भारत के राष्ट्रीय हित के लिए अपरिहार्य है। वर्तमान परिस्थिति में भारतीय विदेश नीति के समक्ष एक बड़ी चुनौती अमेरिका और ईरान दोनों के साथ संबंधों को सौहार्दपूर्ण रखने की है।
विज्ञापन


वे बुधवार को महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज जंगल धूसड़ में आयोजित व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। राजनीति विभाग की ओर से आयोजित व्याख्यान का विषय ‘अमेरिका-ईरान तनाव : भारतीय विदेश नीति के विशेष संदर्भ में’ रखा गया था। डॉ अमित ने कहा कि आज की इस तेजी से बदलती वैश्विक राजनीति में भारत को अपने अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखने वाली ऐसी विदेश नीति की तरफ  उन्मुख होना होगा, जिसमें आदर्शवादी मूल्यों को पूरा करने वाले यथार्थवादी निर्णय हों।
विज्ञापन

कहा कि ऊर्जा की आवश्यकताओं को लेकर आज अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर है। तेल का पूरा परिक्षेत्र अमेरिका की निगाह में है। तेल के इस खेल में कहीं पूरी मानवता संघर्ष और हिंसा की भेंट न चढ़ जाए, इसका ध्यान रखते हुए भारतीय विदेश नीति को अत्यंत सटीक प्रतिक्रिया करनी होगी। स्वागत प्राचार्य डॉ प्रदीप राव ने तथा आभार ज्ञापन डॉ. अविनाश प्रताप सिंह ने किया।

ठाकुर रोशन सिंह की जयंती मनाई
महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से महान क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह की जयंती मनाई गई। इस दौरान ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। डॉ. सुभाष गुप्त ने कहा कि विविधता में एकता ही भारत की पहचान है। भारत की आजादी के समय जिस तरह हमारे राष्ट्र के सभी लोगों ने एकजुट होकर संघर्ष किया था और विजय हासिल किया वह देश की एकता का सबसे बड़ा उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed