फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Online entrance examination will approved in DDU Gorakhpur

गोविवि: ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा पर लग सकती है मुहर, इन पांच एजेंडे पर होगी चर्चा

Thu, 30 Apr 2020 12:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Thu, 30 Apr 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
Online entrance examination will approved in DDU Gorakhpur
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति की ऑनलाइन बैठक बृहस्पतिवार को दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुई। इसमें बीबीए, बीसीए, बीएससी कृषि एवं पांच वर्षीय एलएलबी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन परीक्षा कराने पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा प्रवेश के लिए निर्धारित सीटों पर आरक्षण तय करने पर भी विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


कुलपति की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कुल पांच एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। विश्वविद्यालय में पहली बार स्नातक स्तर की परीक्षा को ऑनलाइन कराने पर विचार विमर्श किया जाएगा। इसमें पिछले साल के अभ्यर्थियों की संख्या को अनुमानित मानकर उसी के हिसाब से ऑनलाइन सेंटर की व्यवस्था उपलब्ध होगी या नहीं, इसे भी चर्चा में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


अगर ऑनलाइन सेंटर मिल जाते हैं तो कुछ विषयों की परीक्षाएं परास्नातक की तरह ऑनलाइन ही कराई जाएंगी। इसके अलावा प्रवेश परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरवाने एवं परीक्षा से संबंधित कार्य एजेंसी के जरिए कराने पर भी प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षाओं के समन्वयक द्वारा किए गए अनुमोदन पर भी विचार किया जाएगा। इसके बाद प्रवेश परीक्षा को लेकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि प्रवेश समिति की ऑनलाइन बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्यों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed