राष्ट्रीय युवा दिवसः गोरखपुर में मैराथन दौड़ को महापौर, एसपी ट्रैफिक ने दिखाई हरी झंडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत गोरखपुर में भी आज सुबह रन-फॉर-यूथ मैराथन का आयोजन हुआ। 21 किलोमीटर मैराथन दौड़ को महापौर सीताराम जयसवाल व एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एथलेटिक संघ के अध्यक्ष एनडी सिंह सोलंकी ने बताया कि मैराथन दौड़ रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर यूनिवर्सिटी चौराहा पैडलेगंज तारामंडल सिक्टर होते हुए पुनः स्टेडियम पर आकर समाप्त होगी। प्रथम पुरस्कार ₹25000 द्वितीय पुरस्कार ₹15000 तृतीय पुरस्कार ₹10000 है, सांत्वना पुरस्कार 5-5 हजार दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में लगभग 600 बालक और बालिकाओं ने भाग लिया । इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य आलम भाई, विनोद सिंह, भगवान सिंह, मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद असलम खान, अनिल सोनकर, जयकिशन जवाहर प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित रहे ।
मैराथन दौड़ को लेकर एसपी ट्रैफिक ने मार्गो को जीरो ट्रैफिक कर दी गई थी, जहां पर टी आई जेपी सिंह यादव टीआई सुनील कुमार सिन्हाल समेत ट्रैफिक के जवान सुबह से ही ड्यूटी पर मौजूद रहे हालांकि आज कोहरे ने चादर ओढ़ रखी थी फिर भी खिलाड़ियों के हौसले बुलंद थे इस कड़ाके की ठंड में पूरे जोश के साथ बालक और बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।