फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   National Educational Society will organize nation 50 for poor students in gorakhpur

'सुपर-30' की तर्ज पर गोरखपुर में 'नेशनल-50', गरीबों के बच्चों को मिलेगा खास मौका

Mon, 24 Feb 2020 06:51 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Feb 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
National Educational Society will organize nation 50 for poor students in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर

नेशनल एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से ‘सुपर-30’ के तर्ज पर गरीब विद्यार्थियों के लिए ‘सुपर-50’ बैच की शुरुआत की जाएगी। इसमें 10वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अर्ह होंगे। बौद्धिक क्षमता के आधार पर चयनित 50 विद्यार्थियों को दो साल के लिए सोसायटी की ओर से गोद लिया जाएगा। उनके हॉस्टल, पढ़ाई, भोजन आदि का पूरा खर्च सोसायटी की ओर से वहन किया जाएगा।

विज्ञापन


ये जानकारी एमजी इंटर कॉलेज में आयोजित प्रेसवार्ता में कॉलेज के प्रबंधक मंकेश्वर पांडेय व एमजी पीजी कॉलेज के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और बस्ती में निवास करने वाले गरीबों के बच्चे आवेदन कर सकते हैं। 25 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन


वहीं मेधावियों का चयन 22 मार्च को सुबह 11 बजे एमजी इंटर कॉलेज में परीक्षा के माध्यम से होगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से 100 छात्रों का चयन किया जाएगा। उसके बाद मनोवैज्ञानिकों के द्वारा उनकी संघर्ष, क्षमता, व्यवहार आदि का परीक्षण किया जाएगा। उसके बाद 50 योग्य छात्र चुने जाएंगे। इन विद्यार्थियों के लिए सांध्यकालीन कक्षाएं भी चलेंगी। जिनमें प्रतियोगी परीक्षाओं के विशेषज्ञ उन्हें आईआईटी, एनआईआईटी, नीट आदि की तैयारी कराएंगे। आईआईटी के लिए सफल होने वाले विद्यार्थियों को बैंक के माध्यम से शिक्षा ऋण भी दिलाने की व्यवस्था करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से ले सकते हैं आवेदन पत्र
महात्मा गांधी इंटर कॉलेज बैंक रोड, महाराजगंज के पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज शास्त्रीनगर, कुशीनगर में बुद्ध इंटर कॉलेज, देवरिया से सेवा समिति बनवारीलाल इंटर कॉलेज, संतकबीरनगर से रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद, सिद्धार्थनगर में बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय नौगढ़, बस्ती के शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज से आवेदन पत्र हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed