फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   National Education Society will built research center in Mahatma Gandhi PG College gorakhpur

महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में बनेगा रिसर्च सेंटर, नेशनल एजुकेशनल सोसायटी ने तैयार किया खाका

Thu, 06 Feb 2020 09:41 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Thu, 06 Feb 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
National Education Society will built research center in Mahatma Gandhi PG College gorakhpur
महात्मा गांधी - फोटो : फाइल फोटो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में नेशनल एजुकेशन सोसायटी महात्मा गांधी पीजी कॉलेज एक रिसर्च सेंटर की स्थापना करेगा। इसमें आर्थिक रूप से अत्यंत पिछड़े वर्ग के 50 मेधावी छात्रों की पढ़ाई से लेकर कॅरियर बनाने तक पूर्णरूप से मदद की जाएगी। सोसायटी की ओर से इसकी औपचारिक घोषणा महात्मा गांधी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के पचासवें स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम में की जा सकती है।  
विज्ञापन


एनईएस ट्रस्ट के अध्यक्ष गंगा दयाल श्रीवास्तव ने बताया कि एमजीपीजी कॉलेज में रिसर्च सेंटर की स्थापना और नेशनल-50 की घोषणा संभव है। अगले पचास वर्ष के लिए वैज्ञानिक संस्कृति को बढ़ावा देने के कार्यक्रम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र के बीएससी, एमएससी किए हुए युवाओं को फार्मा सेक्टर में जॉब मिलता है, लेकिन उन्हें आगे रिसर्च करने के लिए बंगलूरू जाना पड़ता है। शोध के लिए जरूरी आधारभूत ढांचा नहीं है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रिसर्च सेंटर की स्थापना कराने में मदद मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनईएस के मंकेश्वर नाथ पांडेय ने कहा कि आर्थिक रूप से अत्यंत पिछड़े वर्ग के कक्षा दसवीं के 50 मेधावी छात्रों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इन चयनित छात्रों की पढ़ाई, रहने-खाने, कपड़े, किताबें आदि सभी जिम्मेदारियां सोसायटी उठाएगी। कक्षा बारह तक मुफ्त शिक्षा और प्रोफेशनल कोचिंग दिलाने के बाद इन छात्रों को इंजीनियरिंग, मेडिकल आदि में प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed