फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mumbai University team became champion in Kho-Kho Women Championship in gorakhpu university

खो-खो महिला चैंपियनशिप में मुंबई विश्वविद्यालय की टीम बनी चैंपियन

Wed, 12 Feb 2020 08:13 PM IST
हरीशचंद सिंह डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: हरीशचंद सिंह Updated Wed, 12 Feb 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Mumbai University team became champion in Kho-Kho Women Championship in gorakhpu university
खो-खो प्रतियोगिता के समापन पर विजेता मुंबई यूनिवर्सिटी की टीम को सम्मानित करते कुलपति प्रो वीके सिंह व अन्य शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
मुंबई विश्वविद्यालय की टीम ने कॉलीकट विश्वविद्यालय को पराजित कर अंतरविश्वविद्यालयीय खो-खो चैंपियनशिप (महिला) अपने नाम की। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की मेजबानी में हुई चैंपियनशिप के फाइनल में मुंबई ने 12-08 से जीत हासिल की। एसबीपी विश्वविद्यालय पुणे व शिवाजी विश्वविद्यालय की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का पुरस्कार सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय की प्रियंका हनुमंत ईगल को मिला। सर्वश्रेष्ठ अटैकर के लिए कॉलीकट विश्वविद्यालय की आर्या, सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर सुभाष राठौर मुंबई विश्वविद्यालय की रेशमा चुनी गईं। मुख्य अतिथि लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर के कुलपति प्रो. दिलीप कुमार दुरैहा, मेजबान कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह व सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रजनीकांत पांडेय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


इस दौरान क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी, शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो. विनोद सिंह, प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रो. विजय चहल, डॉ. राजवीर सिंह, प्रो. उमा श्रीवास्तव आदि की मौजूदगी रही। संचालन डॉ. मनोज तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed