फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MMMUT will now have six deans

एमएमएमयूटी में अब होंगे डीन के छह पद, प्रबंध बोर्ड ने दी मंजूरी, जल्द होगी तैनाती

Tue, 14 Jan 2020 11:04 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 14 Jan 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
MMMUT will now have six deans
MMMUT - फोटो : अमर उजाला
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में पाठ्यक्रमों की बढ़ोतरी, ज्यादा छात्र संख्या और शोध की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए अब पांच की जगह छह डीन (अधिष्ठाता) की तैनाती की जाएगी। यही नहीं असिस्टेंट डीन की जगह सात एसोसिएट डीन का पद सृजित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के प्रबंध बोर्ड ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जल्द ही इन पदों पर तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


मौजूद व्यवस्था में कई डीन ऐसे थे जिनके पास ज्यादा काम था। ऐसे में कई डीन के काम को मर्ज किया गया है। डीन का एक पद एलुमिनाई एंड एक्सटर्नल अफेयर्स सृजित किया गया। बदलाव से ं पहले यूजी और पीजी के अलग-अलग डीन थे। लेकिन अब दोनों की जगह डीन ऑफ  फैकेल्टी अफेयर्स पद कर दिया गया है। वहीं प्लानिंग के साथ रिसर्च प्रोजेक्ट कंसलटेंसी को रख कर डीन की तैनाती की जाएगी। सभी संकायों में एक-एक डीन नियुक्त किए जाएंगे और यूजी व पीजी अलग-अलग एसोसिएट डीन तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

री-स्ट्रक्चरिंग से व्यवस्थाओं को संचालित करने में आसानी होगी। एक डीन का पद सृजित किया गया है। सभी डीन के पास बराबर काम होगा। उनके सहयोग के लिए असिस्टेंट की जगह एसोसिएट डीन रखे जाएंगे। प्रबंधक बोर्ड ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सभी पदों पर जल्द ही नियुक्तियां कर दी जाएंगी। - प्रो एसएन सिंह, कुलपति, एमएमएमयूटी

अब ये डीन होंगे
डीन ऑफ  फैकेल्टी अफेयर्स, डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स, डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स, डीन ऑफ रिसर्च एंड कंसलटेंसी, डीन ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर एंड प्लानिंग, डीन ऑफ एलुमिनाई एंड एक्सटर्नल अफेयर्स।

एसोसिएट डीन के सृजित पद
एसोसिएट डीन यूजी, पीजी, छात्रावास मामले, स्टूडेंट वेलफेयर, सिविल वर्क, इलेक्ट्रिकल एंड एयरकंडीशन, डिजिटल एवं इंफ्रास्ट्रक्चर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed