{"_id":"5e15ffa48ebc3e87e20103f5","slug":"mmmut-appointed-four-professor-management-board-approved-promotion-11-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी को मिले चार प्रोफेसर, प्रबंध बोर्ड ने 11 शिक्षकों के पदोन्नति को दी मंजूरी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एमएमएमयूटी को मिले चार प्रोफेसर, प्रबंध बोर्ड ने 11 शिक्षकों के पदोन्नति को दी मंजूरी
Wed, 08 Jan 2020 09:43 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 08 Jan 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
MMMUT
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में चार प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर व पांच असिस्टेंट के पद पर पदोन्नति कर दी गई है। विश्वविद्यालय के प्रबंध बोर्ड ने इन पदोन्नतियों पर मंजूरी दे दी। इसके बाद संबंधित विभागों में आदेश भी जारी कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय के सभी विभागों में कॅरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत शिक्षकों के विभिन्न स्तरों पर पदोन्नति के लिए चयन समितियों की बैठक में मूल्यांकन, साक्षात्कार के बाद चयन समितियों ने संस्तुति की थी। सात जनवरी को प्रबंध बोर्ड की 25 वीं बैठक में संस्तुति को मंजूरी दे दी गई। आचार्य पद पर पदोन्नति पाने वाले शिक्षकों में भौतिकी एवं पदार्थ विज्ञान विभाग के डॉ. बीके पांडेय, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. जीऊत सिंह, सिविल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ श्रीराम और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के डॉ बृजेश कुमार शामिल हैं।
सह आचार्य पद पर रसायन एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के डॉ. पूर्ण प्रकाश पांडेय एवं कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग की डॉ मीनू को पदोन्नति दी गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के डॉ राजन मिश्र को सहायक आचार्य (चयन ग्रेड लेवल 12), जबकि सहायक आचार्य (वरिष्ठमान लेवल 11) पर गणित एवं वैज्ञानिक संगणन विभाग के डॉ. अमित बर्नवाल, डॉ हरीश चंद्र, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की डॉ स्वाति गंगवार, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. सुधांशु वर्मा शामिल हैं। पदोन्नति पाने शिक्षकों को कुलपति व अन्य शिक्षकों ने बधाई दी है।