फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kho kho women competition Final match 12 february in gorakhpur university

खो खो महिला प्रतियोगिता: कॉलीकट और मुंबई विश्वविद्यालय में होगी खिताबी भिड़ंत

Tue, 11 Feb 2020 08:54 PM IST
हरीशचंद सिंह डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: हरीशचंद सिंह Updated Tue, 11 Feb 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Kho kho women competition Final match 12 february in gorakhpur university
खो खो महिला प्रतियोगिता में भाग लेतीं प्रतिभागी छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय खो खो महिला प्रतियोगिता में खिताबी भिड़ंत  कॉलीकट विश्वविद्यालय और मुंबई विश्वविद्यालय के बीच होगी। मिनी स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में कॉलीकट विश्वविद्यालय ने सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय को रोमांचक मुकाबले में 11-10 अंक, दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई विश्वविद्यालय ने शिवाजी विश्वविद्यालय को 13-9 अंक और एक पारी से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबला बुधवार को सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। इसके पूर्व खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को 11-7, कॉलीकट विश्वविद्यालय ने आईआईटी विश्वविद्यालय को 12-7, शिवाजी विश्वविद्यालय ने पंजाब विश्वविद्यालय को 11-10, मुंबई विश्वविद्यालय ने मैसूर विश्वविद्यालय को 13-10 अंक से हराया। प्रतियोगिता के दौरान क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी, आयोजन सचिव डॉ. राजवीर सिंह, सह आयोजन सचिव अनिल यादव, शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो. विनोद सिंह, प्रो. विजय चाहल, प्रो. सुनीता मुर्मू, अनिल तिवारी, डॉ. ब्रिजेश कुमार, विकास सोनकर, पवन कुमार आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed