फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kho kho women competition day third in DDU gorakhpur

खो खो महिला प्रतियोगिता: कुरुक्षेत्र, पंजाब, कॉलीकट और मैसूर की टीम क्वार्टर फाइनल में

Mon, 10 Feb 2020 08:13 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Mon, 10 Feb 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Kho kho women competition day third in DDU gorakhpur
खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेतीं प्रतिभागी छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय खो खो महिला प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले जारी रहे। आठ टीमों ने अपने-अपने विरोधियों को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

विज्ञापन

 
मिनी स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय को 14-10 अंक से पराजित किया। दूसरे मैच में कालीकट विश्वविद्यालय ने एलपीयू फगवाड़ा को 11-2, सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय ने  डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को 15-8, आईआईटी भुवनेश्वर ने एएन विश्वविद्यालय गुंटूर को 9-6, मुंबई  विश्वविद्यालय ने कुरुक्षेत्र  विश्वविद्यालय को 15-6, कालीकट विश्वविद्यालय ने कल्याणी  विश्वविद्यालय को 12-4, पंजाब विश्वविद्यालय ने अमरावती विश्वविद्यालय को 12-7, मैसूर विश्वविद्यालय ने उत्कल विश्वविद्यालय को 10-3, शिवाजी विश्वविद्यालय कोल्हापुर ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी 13-10, आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर को एक इनिंग और 1 अंक से हराकर प्रतियोगिता में आगे की राह बनाई है।
विज्ञापन


अंतिम मैच में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने केआईआईटी विश्वविद्यालय पर 12-10 अंक से जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि के रूप में सेवा निवृत्त मेजर जनरल शिव जसवल मौजूद रहे। क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा, प्रो.विजय कुमार, प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी, प्रो. विनोद कुमार सिंह, प्रो. सुषमा पांडेय,  आयोजन सचिव प्रो. विजय चहल, सह आयोजन सचिव डॉ. राजवीर सिंह, प्रो. गौर हरि बेहरा, प्रो. सुनीता मुर्मू, प्रो. छाया रानी, मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed