फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kavi Sammelan organized by Sanskar Bharti and DVNPG College

संस्कार भारती और डीवीएनपीजी कॉलेज में कवि सम्मेलन, देखें कैंपस और खेल से जुड़ी पांच खबरें

Thu, 30 Jan 2020 10:45 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Thu, 30 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Kavi Sammelan organized by Sanskar Bharti and DVNPG College
दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कविता पाठ करतीं कवि व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
संस्कार भारती महानगर एवं दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर पीजी कॉलेज की ओर से बृहस्पतिवार को बसंत पंचमी पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के युवा व वरिष्ठ कवियों ने अपनी रचनाएं सुना कर लोगों की वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन


संस्थापक महामंत्री पद्मश्री डॉ. हरिभाऊ वाकड़कर के जन्मशताब्दी वर्ष के तहत कवि सम्मेलन में सबसे पहले डा. प्रियंका श्रीवास्तव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। महानगर अध्यक्ष डा. राजीव केतन ने सभी कवियों को स्वागत किया। इसके बाद संयोजक व वरिष्ठ कवि सुधा मोदी तरुण ने मां शारदे के चरणों में नमन करते हुए कवि सम्मेलन का आगाज किया।
विज्ञापन


उन्होंने सबसे पहले ढल जाऊं तेरे रंग में, वो रंग बना दे, तुझमें ही सिमट जाऊं वो अंग बना दे प्रस्तुत कर किया। इस कविता पर सभागार तालियों से गूंज उठा। डॉ. चारू शीला सिंह ने माता सरस्वती की आराधना करते हुए मां शारदे नमन मेरा स्वीकार कीजिए सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माधुरी द्विवेदी ने लालच के चंद सिक्के बाजार में न हों तो धोखाधड़ी न होगी प्रस्तुत किया। प्रेमलता रसबिंदु ने भारतीय संस्कृति की सुंदर तस्वीर कविता के माध्यम से उकेरा भावना द्विवेदी ने प्रेम रस की कविता पढ़ी तो डॉ. सुदीप्ता बी. भूषण ने लड़की और दर्द शीर्षक से कविता सुना कर लोगों की तालियां बटोरी। सविता वर्मा, पूजा, साक्षी ने भी कविताएं पढ़ी।

इस अवसर पर संस्था की पूर्व अध्यक्ष रीता श्रीवास्तव, मिथिलेश तिवारी, रीना जायसवाल, डॉ. सुशीला चतुर्वेदी, आशा मिश्रा, अनीता श्रीवास्तव, प्रेमनाथ, जितेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. शरद मणि त्रिपाठी, हरि प्रसाद सिंह, विश्व मोहन तिवारी, डॉ. भारत भूषण, प्रवीर आर्या, अजित प्रताप सिंह, विवेक अस्थाना, देवेज्य, शिशिर आदि मौजूद रहे।

रोजगार मेला : 31 युवाओं को मिली नौकरी

आईटीआई चरगांवा में रोजगार मेला का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। इस दौरान विभिन्न बाधाओं को पार करते हुए 31 प्रशिक्षुओं ने नौकरी हासिल की।

प्रधानाचार्य सत्यकांत ने बताया कि उत्तराखंड की कंपनी ने युवाओं के दस्तावेजों के सत्यापन के बाद लिखित और इंटरव्यू के माध्यम से युवाओं को चयनित किया। रोजगार मेला में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में युवा पहुंचे।

आल इंडिया सर्विसेज कुश्ती में संजय को स्वर्ण पदक
चंडीगढ़ में आयोजित आल इंडिया सर्विसेज राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता मेें शहर के पहलवान संजय राय ने 63 किलोभार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर नाम रोशन किया है। ग्रीको रोमन स्टाइल में संजय ने ये उपलब्धि हासिल की है। वे फिलहाल गोलघर स्थित प्रधान डाकघर में डाक सहायक के पद पर तैनात है।

इसके पूर्व भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संजय ने विभाग का मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि पर भारतीय कुश्ती टीम के कोच चंद्र विजय सिंह, पहलवान जनार्दन सिंह, आएस चंद्र, एके सुमन, अभिषेक श्रीवास्तव, यश मिश्र, उमाशंकर सिंह, विजय कुमार राय, मनीष तिवारी आदि ने शुभकामनाएं दी है।

जिला क्रिकेट लीग : एपी क्रिकेट एकेडमी ने जीता मैच

गोरखपुर। जिला क्रिकेट लीग के तहत बृहस्पतिवार को खेले गए मैच में एपी क्रिकेट एकेडमी ने अथर्व क्रिकेट क्लब पर 92 रनों से जीत दर्ज की। रेलवे क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एपी एकेडमी ने नौ विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए।  राका ने 19, अजीत ने 19 और रॉकी ने 17 रनों का योगदान दिया।

अथर्व क्रिकेट क्लब की ओर से वैभव, समीर ने दो-दो , अनूप और अमित ने एक-एक विकेट हासिल किया। जवाब में अर्थव क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 77 रनों पर ही ढेर हो गई। सर्वेश ने सर्वाधिक 28 रन बनाए।

एपी की ओर से गेंदबाजी में रॉकी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सात खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। राहुल ने दो और विकास ने एक विकेट हासिल किया।

जेल में बंदियों ने खेला वॉलीबाल और खो-खो
गोरखपुर। मंडलीय कारागार में बसंत पंचमी के अवसर पर बृहस्पतिवार दोपहर बंदियों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रेड और येलो टीम में बांटे गए बंदियों ने वॉलीबाल, खो-खो और कबड्डी में दो-दो हाथ किए। इससे पहले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय गोरखपुर के सचिव राहुल कुमार सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ रामधनी, जेलर प्रेमसागर शुक्ला, डिप्टी जेलर मुकेश प्रकाश आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed