फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   HRPG collage latest news, Case file agains student union president on court order

कोर्ट के आदेश पर छात्रसंघ अध्यक्ष समेत दर्जनों अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Wed, 22 Jan 2020 06:46 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीरनगर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीरनगर। Published by: विजय जैन Updated Wed, 22 Jan 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
HRPG collage latest news, Case file agains student union president on court order
कोतवाली पुलिस ने बुधवार को कोर्ट के आदेश पर एचआरपीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष समेत चार नामजद और दर्जनों अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, एससीएसटी एक्ट के आरोप में केस दर्ज किया। पुलिस ने मामले की विवेचना भी शुरू कर दी।
विज्ञापन


बैरमपुर निवासी वीरेंद्र पुत्र पारस नाथ ने आरोप लगाया था कि 11 अप्रैल 2019 का गंगा सिंह सैंथवार निवासी गौरापार के मकान पर बैठक थी। गंगा सिंह के मकान में अंदर हाल में लोगों के बैठने के लिए कुर्सी लगा रहे थे। दिन में पौने तीन बजे के करीब एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद के छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ सिंह, गोरख शर्मा बरदहिया बाजार, अंकित पाल बेल्डुहा थाना महुली, दानिश खां इरम फर्नीचर मुखलिसपुर रोड खलीलाबाद के साथ दर्जनों अज्ञात लोगों के साथ गंगा सिंह सैथवार के घर में घुस गए।
विज्ञापन


आरोप है कि उसके जाति सूचक शब्दों से अपमानित किए। थप्पड़ मारते हुए जमीन पर गिरा दिए। आरोप है कि सभी लोग प्लास्टिक की कुर्सी तोड़ने लगे। जिससे बैठक में अफरा- तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बैठक में मौजूद लोग बीच- बचाव किए ,तब जाकर लोग जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया,लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी को भी रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजा, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर कोर्ट की शरण लेनी पडी। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ सिंह , गोरख शर्मा, अंकित पाल, दानिशा खां समेत दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट , घर में घुस कर तोडफोड़, गाली गलौज ,जानमाल की धमकी और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा,उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed