{"_id":"5e421d0d8ebc3ee5ed1e8f3b","slug":"high-school-b-copies-will-be-blue-and-inter-will-be-green-in-up-board-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: नकल करने वालों पर लगेगी रोक, अब ‘बी कॉपियों’ का रंग होगा नीला और हरा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूपी बोर्ड: नकल करने वालों पर लगेगी रोक, अब ‘बी कॉपियों’ का रंग होगा नीला और हरा
Tue, 11 Feb 2020 08:56 AM IST
हरीशचंद सिंह
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: हरीशचंद सिंह
Updated Tue, 11 Feb 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षाओं में नकलचियों पर लगाम कसने के लिए एक और अनोखी पहल की गई है। इसके तहत 10 वीं और 12वीं की ‘बी कॉपियों’ में पहले ‘ए कॉपी’ की ही तरह कोडिंग लागू कर दी गई है। इनके रंग को भी नीला और हरा कर दिया गया है।
विज्ञापन
कॉपियों की खेप राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज गोरखपुर स्थित कंट्रोल रूम पर पहुंच चुकी है। 18 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए जल्द ही कॉपियों को केंद्र पर भेजना शुरू हो जाएगा। नकलविहीन परीक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड ने जहां एक तरफ केंद्रों पर सीसीटीवी के साथ राउटर लगाया है वहीं इनकी लाइव निगरानी के लिए कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों को जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम पर बाकायदा कर्मचारी केंद्रों की लाइव निगरानी के लिए तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही बोर्ड ने हाईस्कूल की ‘बी कॉपियों’ के रंग को काला से नीला और इंटर की कॉपियों को लाल से हरा कर दिया है।
विज्ञापन
गत वर्ष तक हाईस्कूल की ए और बी कॉपी का रंग काला ही था। वहीं इंटर की कॉपियों का लाल था। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान अक्सर कॉपियों के बदले जाने या दूसरी जगह बैठकर पेपर देने वाले मामले लगातार सामने आते हैं। वहीं यूपी बोर्ड व्यवस्था में बदलाव की तैयारी कर रहा था। अब इसे अंतरिम रूप देकर सत्र 2019-20 से लागू कर दिया है।
अब प्रवेश पत्र में ‘बार कोड’
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में ‘मुन्ना भाइयों’ के प्रवेश को रोकने के लिए बोर्ड ने पहली बार एडमिट कार्ड पर भी बार कोड लगाया है। इससे अब कोई अन्य व्यक्ति किसी परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा नहीं दे सकेगा। बार कोड स्कैन करने पर परीक्षार्थी की फोटो, अनुक्रमांक, विद्यालय का नाम, परीक्षा केंद्र के साथ ही विद्यालय के कोड को भी साफ तौर पर देखा जा सकेगा।
यूपी बोर्ड
परीक्षाएं 18 फरवरी- 16 मार्च
हाईस्कूल परीक्षार्थी - 78886
कॉपियां - 4 लाख
इंटर परीक्षार्थी - 68623
कॉपियां - 3.25 लाख
कुल - 147509
केंद्र - 197
यूपी बोर्ड
परीक्षाएं 18 फरवरी- 16 मार्च
हाईस्कूल परीक्षार्थी - 78886
कॉपियां - 4 लाख
इंटर परीक्षार्थी - 68623
कॉपियां - 3.25 लाख
कुल - 147509
केंद्र - 197