{"_id":"5e53db748ebc3ef3f51dc972","slug":"graduate-joint-entrance-exam-can-be-done-online-in-ddu-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविवि: ऑनलाइन हो सकती है स्नातक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा, संभावनाओं को तलाश रहा विश्वविद्यालय","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गोविवि: ऑनलाइन हो सकती है स्नातक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा, संभावनाओं को तलाश रहा विश्वविद्यालय
Tue, 25 Feb 2020 07:21 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 25 Feb 2020 07:21 AM IST
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2020-21 में स्नातक की कक्षाओं में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा इस वर्ष ऑनलाइन हो सकती है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा कराने की संभावनाओं को तलाशना शुरू कर दिया है। परीक्षाएं मई के अंत में हो सकती हैं। परीक्षा के आयोजन के लिए स्नातक में प्राचीन इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के प्रो. राजवंत राव तथा परास्नातक में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए गणित एवं सांख्यिकी विभाग के आचार्य प्रो. विजय कुमार को समन्वयक बनाया गया है।
स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के संगठनों ने पिछले वर्ष स्नातक के संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर विरोध जताया था और इस वर्ष महाविद्यालयों को प्रवेश लेने की छूट देने की मांग की थी। तर्क दिया था कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा के चलते विलंब होता है और विद्यार्थी नहीं मिलते हैं। इसके बाद यह चर्चा थी कि इस वर्ष संयुक्त प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब परीक्षा और व्यवस्थाओं के लिए समन्वयक नियुक्त कर तस्वीर साफ कर दी है। प्रो. विजय कुमार को विश्वविद्यालय में बन रहे ऑनलाइन सेंटर की व्यवस्था की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुलसचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
परास्नातक की परीक्षा ऑनलाइन होगी
विश्वविद्यालय में परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पिछले वर्ष की ही तरह ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। महाविद्यालय अपने यहां खुद प्रवेश लेेंगे।
रेट की परीक्षा नहीं होगी
विश्वविद्यालय में शोध पात्रता परीक्षा (रेट) की परीक्षा इस बार नहीं होगी। पिछले वर्ष छह साल के बाद ऑनलाइन परीक्षा हुई थी। 32 विषयों के लिए 1045 सीटों और कॉलेजों में संचालित 15 विषयों की 228 सीटों सहित 1273 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा हुई थी। इससे सभी विभागों में वैकेंसी नहीं है।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. वीके सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस बार भी स्नातक संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। मई के आखिरी में अथवा जून के प्रथम सप्ताह में प्रवेश परीक्षा होगी। इस बार कोशिश की जा रही है कि परास्नातक की तरह ही स्नातक की परीक्षा भी ऑनलाइन हो। अगर आवेदन के हिसाब से ऑनलाइन सेंटर की व्यवस्था हो गई तो परीक्षा ऑनलाइन ही होगी।