फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur university examinations centers, Examination committee released DDU exam list

263 केंद्रों पर होंगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं, परीक्षा समिति ने जारी की सूची

Thu, 06 Feb 2020 09:28 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Thu, 06 Feb 2020 09:28 AM IST
सार

  • परीक्षा समिति ने 20 आपत्तियों का निस्तारण कर सूची जारी की
  • 25 फरवरी से दो पालियों में होंगी परीक्षाएं

विज्ञापन
gorakhpur university examinations centers, Examination committee released DDU exam list
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों की 25 फरवरी से होने वाली वार्षिक परीक्षाएं विश्वविद्यालय सहित कुल 263 महाविद्यालयों पर होंगी। बुधवार को परीक्षा समिति की बैठक में आईं 20 आपत्तियों का निस्तारण कर सूची फाइनल कर ली गई है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रस्तावित सूची के सापेक्ष तीन फरवरी को अपराह्न दो बजे तक आपत्तियां मांगी गई थीं। प्रति कुलपति प्रो. हरिशरण की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया है। कुछ महाविद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए अनुरोध किया था लेकिन मानक के अनुरूप उन्हें नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र बनाने में यह ख्याल रखा गया है कि केंद्र से किसी महाविद्यालय की दूरी 15 किलोमीटर से ज्यादा की नहीं हो।  
विज्ञापन


50 केंद्रों से राउटर का आईपी मांगा गया
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र सिंह ने बताया कि 50 परीक्षा केंद्र ऐसे हैं जहां राउटर तो लगा दिए गए हैं लेकिन महाविद्यालय की ओर से आईपी उपलब्ध नहीं कराया गया है। उन्हें हिदायत दी गई है कि जल्द वे आईपी परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में भेज दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


12 तक हो जाएगी केंद्राध्यक्षों की तैनाती
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि अब परीक्षा केंद्रों पर केंद्राध्यक्षों की तैनाती की जाएगी। केंद्राध्यक्ष बनने के लिए शिक्षकों से आवेदन मांगा गया है। 12 फरवरी तक केंद्राध्यक्षों की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed