फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur news, MMMUT, St. Joseph's, msi collage students create 'community app', helps in jobs app

विद्यार्थियों ने किया कमाल, रोजगार में मदद करेगा ये एप, जानिए कैसे?

Wed, 22 Jan 2020 09:28 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Wed, 22 Jan 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur news, MMMUT, St. Joseph's, msi collage students create 'community app', helps in jobs app
छात्रों ने तैयार किया ‘आई कम्यूनिटी एप’। - फोटो : अमर उजाला
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीटेक (आईटी) प्रथम वर्ष के छात्र एकांश सक्सेना, हर्ष वर्मा, सेंट जोसेफ स्कूल खोराबार के 11 वीं के छात्र आदित्य श्रीवास्तव एवं आयुष गोंड, एमएसआई कॉलेज के बीकाम छात्र अंकित ने ‘आई कम्यूनिटी एप’ तैयार किया है। इसके माध्यम से नवाचार के क्षेत्र में विद्यार्थियों को एक मंच तो मिलेगा ही रोजगार बढ़ाने में भी एप मददगार होगा। गूगल एप से सत्यापन के लिए इसे भेजा गया है। सप्ताह भर में इस एप के गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के आईटी एवं कंप्यूटर एप्लिकेशन विभाग के अध्यक्ष प्रो सर्वपाल सिंह की मौजूदगी में इसे लांच किया गया है। यह लिंकेडिन एप की तरह है। नवाचार करने वाले अपनी नवीनतम सोच को इस एप के माध्यम से विश्व भर में पहुंचा सकते हैं। एप में दो सेक्शन पब्लिक एवं प्राइवेट रखे गए हैं। इसमें नवाचारी (इनोवेटर) की व्यक्तिगत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन


स्क्रीन शॉट सुविधा एवं व्यक्तिगत मोबाइल नंबर खोजने जैसी सुविधाओं का संपूर्ण दायित्व नवाचारी पर छोड़ा गया है ताकि यदि वे न चाहे तो कोई भी व्यक्ति मोबाइल नंबर नहीं जान सकता है। साथ ही फोटो का भी स्नैप शॉट नहीं लिया जा सकता है। इसमें एक ओपेन कम्यूनिटी सेक्शन भी है जिसके तहत इनोवेटर नए अवसरों से अवगत रह सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed