फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur mahotsava, Youth power association organise six places in Nukkad drama

गोरखपुर महोत्सव: प्रमुख छह स्थानों पर नुक्कड़ नाटक से जगाएंगे पर्यावरण संरक्षण की अलख

Tue, 07 Jan 2020 12:11 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 07 Jan 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur mahotsava, Youth power association organise six places in Nukkad drama
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव को लोकप्रिय बनाने में महोत्सव समिति जोरशोर से जुटी है। इसके अंतर्गत पहली बार शहर के प्रमुख छह स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण, स्वच्छ भारत अभियान और पर्यावरण संरक्षण जैसे जन जागरूकता कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


11-16 जनवरी तक 15 सदस्यों की टीम नुक्कड़ नाटक में हिस्सा लेगी। महोत्सव समिति के सचिव रवींद्र कुमार ने बताया कि यूथ पॉवर एसोसिएशन को नुक्कड़ नाटक की जानकारी दी गई है। इसके लिए क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय गोरखपुर के प्रथम तल पर कलाकार एक सप्ताह से प्रतिदिन रिहर्सल कर रहे हैं। यूथ पॉवर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव प्रसाद शुक्ला ने बताया कि 15 कलाकार महोत्सव के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल, जमीन और हवा के प्रति गोरखपुर वासियों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

इन 15 कलाकारों पर होगा दारोमदार

आदर्श राम त्रिपाठी, अरुण कुमार मिश्रा, देवांग त्रिपाठी, अमन सिंह, अदिति त्रिपाठी, शशिकांत पांडेय, अंजू उपाध्याय, शिवम खरवार, समृद्धि चौरसिया, सोने लाल पटेल, भूमिका पांडेय, शैलेश दुबे, सुरभि चौरसिया, हरि प्रकाश, रुचि मौर्या

इन जगहों पर होंगे नुक्कड़ नाटक
11 जनवरी - विश्वविद्यालय में महोत्सव परिसर
12 जनवरी - गोरखनाथ मंदिर
13 जनवरी - नौकायन केंद्र, रामगढ़ ताल
14 जनवरी - चेतना तिराहा
15 जनवरी - शास्त्री चौक
16 जनवरी - रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed