{"_id":"5e8acbd28ebc3e6fbe7cd122","slug":"gorakhpur-dm-order-to-school-operators-will-not-make-fee-pressure-on-student-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Lockdown: स्कूल संचालकों के लिए गोरखपुर के डीएम ने दिया खास आदेश, कहा- 'फीस का दबाव नहीं बनाएंगे'","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
Gorakhpur Lockdown: स्कूल संचालकों के लिए गोरखपुर के डीएम ने दिया खास आदेश, कहा- 'फीस का दबाव नहीं बनाएंगे'
Mon, 06 Apr 2020 11:57 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 06 Apr 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर जिला अधिकारी के विजयेंद्र पांडियन। (File)
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में अप्रैल, मई और जून की स्कूल फीस एडवांस में जमा कराने का दबाव बनाने वाले स्कूल संचालकों को डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने चेताया है। कहा कि इन तीन महीनों में फीस जमा नहीं करने वाले अभिभावकों के बच्चों के नाम स्कूल से न काटे जाएं।
विज्ञापन
बल्कि बाकी बचे नौ महीने की फीस के साथ ही इसे समायोजित करें ताकि अभिभावक बिना परेशानी के शुल्क का भुगतान कर सकें। उक्त आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूल संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये आदेश जिले के समस्त राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड से संचालित सभी विद्यालयों पर लागू होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अभिभावकों की ओर से कारोबार और रोजगार प्रभावित होने की वजह से अप्रैल, मई और जून की फीस को जमा कराने की मियाद आगे बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
जिसे स्वीकार कर लिया गया है। सभी स्कूलों कोे अपने स्तर से फीस समायोजित करने का चार्ट तैयार करने के साथ ही अभिभावकों को सूचित करने का निर्देश दिया गया है।