{"_id":"5e48f9628ebc3e6dbc41d171","slug":"girls-student-up-board-examination-center-sent-away-due-to-change-code-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: छात्राओं का परीक्षा केंद्र दस किलोमीटर दूर भेजा, वजह जान लें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूपी बोर्ड: छात्राओं का परीक्षा केंद्र दस किलोमीटर दूर भेजा, वजह जान लें
Sun, 16 Feb 2020 01:42 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 16 Feb 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
एक ही विद्यालय की पांच छात्राओं का कोड बदल दिए जाने की वजह से उन्हें लड़कों के परीक्षा केंद्र पर भेज दिया गया है। यह विद्यालय से दस किलोमीटर की दूरी पर है लिहाजा छात्राओं की परेशानी बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी।
पाली ब्लॉक के जीपी मौर्य इंटर कॉलेज की छात्राएं अमिषा, अनिश, साक्षी सिंह, सुमन और वंतिका ने बताया कि उनके विद्यालय में 200 छात्राएं और 400 छात्र पढ़ते हैं। स्वकेंद्र होने की वजह से छात्राओं के केंद्र में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मगर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से पांच छात्राओं का परीक्षा केंद्र बदल गया है।
अब उन्हें विद्यालय से 10 किलोमीटर दूर कबीर अमृत गंगा कॉलेज सीहापार के केंद्र पर परीक्षा देनी होगी। छात्राओं ने समस्या को दूर किए जाने की मांग की है। डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि सेक्स कोड बदले जाने की सूचना मिली है। छात्राओं ने पत्र के माध्यम से सूचना दी है। गलती में सुधार कर छात्राओं का सेंटर बदल दिया जाएगा।