फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five DDU researchers to participate in Lok Kalao me Ram program

‘लोक कलाओं में राम’ कार्यक्रम में भाग लेंगे डीडीयू के पांच शोधार्थी, अयोध्या में होगा आयोजन

Thu, 27 Feb 2020 08:31 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Feb 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
Five DDU researchers to participate in Lok Kalao me Ram program
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में चार से छह मार्च तक होने वाले ‘लोक कलाओं में राम’ कार्यक्रम में गोरखपुर विश्वविद्यालय के पांच शोध छात्र हिस्सा लेंगे। छात्रों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस आयोजन में मुख्य वक्ता के तौर पर राम से जुड़े साहित्य पर काम करने वाले पद्मश्री नरेंद्र कोहली, गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा एवं कवि कुमार विश्वास राम के जीवन पर प्रकाश डालेंगे।
विज्ञापन


संस्कार भारती की पहल पर डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में अयोध्या शोध संस्थान व अयोध्या प्रशासन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की संयोजिका मालिनी अवस्थी ने कुलपति को पत्र भेजकर विश्वविद्यालय के पांच छात्रों को आमंत्रित किया है। पत्र में कहा गया है कि देश के युवाओं तक राम की परिकल्पना को पहुंचाना है। हमारी लोक कलाओं में राम को स्थापित किया गया है। उनके सभी संस्कारों व प्रतिरूपों को अभी तक जिंदा रखा गया है।
विज्ञापन


20 विश्वविद्यालयों के शोध छात्र आमंत्रित
आयोजन में 20 विश्वविद्यालयों के शोध छात्रों को आमंत्रित किया गया है। इसमें उन शोथार्थियों को वरीयता दी गई है जो इतिहास, भाषा व सामाजिक विज्ञान या पुरातत्व से जुड़े हुए हों। गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के शोध छात्र अश्विनी कुमार का चयन किया गया है। अश्विनी इस समय प्रो. अजय कुमार शुक्ल के निर्देशन में ‘कबीर के राम’ विषय पर शोध कर रहे हैं। अन्य चार छात्रों की तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कला संकाय अधिष्ठाता प्रो. डीएन यादव ने कहा कि कुलपति के निर्देश पर संबंधित विभागों को पत्र लिखा गया है कि वे अपने यहां से पात्र छात्र का चयन करके पूरा ब्योरा उपलब्ध कराएं। जल्द ही पांच छात्रों का चयन कर सूची अयोध्या विश्वविद्यालय को भेज दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed