फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fees hike 2020 Fees hike in application form

CTET-2020: केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा देने के लिए अब ज्यादा हल्की करनी पड़ेगी जेब

Mon, 27 Jan 2020 02:06 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Mon, 27 Jan 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Fees hike  2020 Fees hike in application form
- फोटो : file photo

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी-2020) के पहले और दूसरे पेपर में से किसी एक पेपर में आवेदन करना महंगा हो गया है। बोर्ड ने इस बार जनरल और ओबीसी कैटेगरी के आवेदन शुल्क को 700 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया है। वहीं एससी, एसटी और विकलांग अभ्यर्थियों को अब किसी एक पेपर के लिए 350 रुपये की जगह 500 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन


 राहत की बात ये है कि दोनों पेपर देने वाले अभ्यर्थियों के शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। दोनों पेपर देने वाले सामान्य और ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को पूर्व की तरह 1200 रुपये और एससी, एसटी, विकलांग श्रेणी के आवेदकों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। सीबीएसई ने जुलाई में होने वाले सीटीईटी की तारीख की घोषण कर दी है।
विज्ञापन


14वां सीटीईटी पांच जुलाई को होगा। परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन 24 जनवरी से शुरू हो चुका है। सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट (www.ctet.nic.in) पर 24 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तिथि है। 27 फरवरी दोपहर 3:30 बजे तक शुल्क का भुगतान किया जा सकता है। 20 भाषाओं में परीक्षा का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed