{"_id":"5e200fb48ebc3e4b425e0c03","slug":"drama-organized-at-chetna-tiraha-under-gorakhpur-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतना तिराहे पर नुक्कड़ नाटक से पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चेतना तिराहे पर नुक्कड़ नाटक से पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक
Thu, 16 Jan 2020 12:54 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ पावर एसोसिएशन के सदस्यों ने बुधवार को महानगर के चेतना तिराहे पर नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जल, जमीन और हवा को प्रदूषण मुक्त रखने और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कलाकारों ने केंद्र और प्रदेश सरकारों की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं को भी नाटक के जरिए प्रस्तुत किया।
गोरखपुर महोत्सव के तहत यूथ पावर एसोसिएशन के कलाकार बुधवार दोपहर बाद चेतना तिराहे पर एकत्र हुए। कलाकारों ने नाटक के जरिए बताया कि लोग किस तरह अपने घर का कूड़ा बाहर बिखेर देते हैं और गंदगी के लिए सरकार को दोष देते हैं। पीने के बाद अक्सर टोटी खुली छोड़ देते हैं, इससे पानी की बर्बादी होती है। एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव प्रसाद शुक्ला ने बताया कि पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण समय की मांग है। इसलिए जनता को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
नुक्कड़ नाटक में आदर्श राम त्रिपाठी, अरुण कुमार मिश्रा, देवांग त्रिपाठी, अमन सिंह, अदिति त्रिपाठी, शशिकांत पांडेय, अंजू उपाध्याय, शिवम खरवार, समृद्धि चौरसिया, सोने लाल पटेल, शैलेश दुबे, सुरभि चौधरी, हरि प्रकाश, रुचि मौर्या ने अभिनय किया। आयोजन में सौरभ पांडेय, प्रशांत मणि व राज दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।