{"_id":"5e3905888ebc3e99ef4f90b3","slug":"defense-minister-rahnath-singh-will-coming-alumni-meet-gorakhpur-university-gorakhpur-ddu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय के एलुमिनाई मीट में आ सकते हैं राजनाथ सिंह","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय के एलुमिनाई मीट में आ सकते हैं राजनाथ सिंह
Tue, 04 Feb 2020 11:17 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh (फाइल फोटो)।
- फोटो : ANI
गोरखपुर विश्वविद्यालय के एलुमिनाई मीट में केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह आ सकते हैं। यह आयोजन फरवरी के आखिरी सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में होगा। इसमें करीब 500 पूर्व छात्रों को बुलाने की तैयारी है। विश्वविद्यालय से पढ़े सांसद, विधायक व अधिकारी भी शरीक होंगे।
पुरातन छात्र परिषद के समन्वयक एवं अधिष्ठाता वाणिज्य संकाय प्रो. अवधेश तिवारी ने बताया कि एलुमिनाई मीट को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम अभी फाइनल नहीं हो पाया है। कुलपति प्रो वीके सिंह ने उनसे वार्ता की है, मौखिक सहमति मिल चुकी है। उनका कार्यक्रम तय होते ही एलुमिनाई मीट की तिथि तय कर ली जाएगी। दो दिन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रो. तिवारी ने बताया कि पूर्व छात्रों की सूची तैयार की जा रही है।

Trending Videos
विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, सांसद जगदंबिका पाल, एमएलसी देवेंद्र सिंह, विधायक शीतल पांडेय सहित जितने भी जनप्रतिनिधि गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व
छात्र रहे हैं, उन्हें आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में नियुक्त अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा।
1972 में राजनाथ ने किया था एमएससी
गोरखपुर। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से 1972 में भौतिकी से एमएससी की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। इसके बाद उनका चयन डीटी कॉलेज मिर्जापुर में लेक्चरर पद पर हो गया। चार साल की छुट्टी लेकर राजनाथ सिंह गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रो एलएन त्रिपाठी के निर्देशन में पीएचडी के लिए पंजीकरण कराए थे। कुछ दिनों तक वे धर्मशाला बाजार के पास किराए के कमरे में रहते थे और इसके बाद बुद्धा हॉस्टल में रहने लगे। उन्होंने पीएचडी पूरी भी कर ली थी लेकिन उसी दौरान मंत्री बन गए और पीएचडी अवार्ड नहीं कराई ताकि प्रभाव का इस्तेमाल करने का आरोप न लगा दे।